फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Miss Rajasthan 2023: राजस्थानी छोरियां दिखाएंगी खूबसूरती का जलवा, 5400 से ज्यादा लड़कियों ने की दावेदारी

Mon, 05 Jun 2023 01:58 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान के शहरों से लेकर गांव-ढाणी की प्रतिभाओं को तरासने के लिए मिस राजस्थान 2023 के ग्रैंड ऑडिशन हुए। राजस्थान के सबसे बड़े ब्यूटी पेजेंट के 25वें संस्करण में लास्ट ऑडिशन का आयोजन जयपुर के ग्रैंड उनियारा में हुआ। यहां बहुत से कंटेंस्टेंट मिस राजस्थान के सपने लिए पहुंचे।
 
विज्ञापन
राजस्थानी छोरियां दिखाएंगी खूबसूरती का जलवा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के सबसे बड़े ब्यूटी पेजेंट के 25वें संस्करण में लास्ट ऑडिशन का आयोजन जयपुर के ग्रैंड उनियारा में हुआ। यहां बहुत से कंटेंस्टेंट मिस राजस्थान के लिए पहुंचे। मिस राजस्थान में प्रदेश भर से पहुंची गर्ल्स में रंगीले राजस्थान की झलक देखने को मिली।

विज्ञापन


यही नहीं रैंप पर पहुंचने से पहले ग्रामीण अंचल की लड़कियां यह तक कहते नजर आईं कि मैं भी कर सकती हूं, मैं क्यों नहीं कर सकती, गांव से निकल के यहां तक पहुंची हूं और अब राजस्थान का नाम रोशन करूंगी। इसी सोच के साथ हाई म्यूजिक पर वो रैंप पर वॉक करते भी नजर आईं। आयोजक योगेश मिश्रा ने बताया कि फ्यूजन ग्रुप द्वारा आयोजित राजस्थान के सबसे बड़े ब्यूटी पेजेंट के 25वें संस्करण में लास्ट ऑडिशन में राज्य भर से प्रतिभागी जयपुर पहुंचे। यह दूसरा और आखिरी ऑडिशन था, जिसमें 5,400 से ज्यादा गर्ल्स ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया और अपनी दावेदारी पेश की।

पैनलिस्ट निमिषा मिश्रा ने बताया कि इतने रजिस्ट्रेशन के बाद मिस राजस्थान ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है, जिसमें देश में सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन किसी भी ब्यूटी पेजेंट में होने का रिकॉर्ड दर्ज किया गया। 25वें संस्करण में इंटरव्यू राउंड में 60 गर्ल्स को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इन सभी गर्ल्स में से 28 फाइनलिस्ट को ग्रैंड फिनाले के लिए ग्रूम और मेकओवर किया जाएगा। वहीं, छह अगस्त को बिरला ऑडिटोरियम में भव्य समारोह में मिस राजस्थान 2023 घोषित की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें