फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: सीपी जोशी बाेले- डिजिटल युग का बौद्धिक हथियार है सोशल मीडिया, इसके जरिए आमजन तक पहुंचाएं योजनाएं

Fri, 14 Apr 2023 10:24 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में सोशल मीडिया पर कार्यकर्ता की भूमिका को लेकर बैठक का आयोजन हुआ। इसमें प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया के जरिए आमजन से जुड़ने की अपील की।
विज्ञापन
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया के बढ़ते उपयोग में भाजपा कार्यकर्ता की भूमिका पर गुरुवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में सोशल मीडिया, आईटी सेल एवं मीडिया प्रबंधन टीम की बैठक आयोजित हुई। बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी एवं संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने आईटी टीम और सोशल मीडिया टीम को मौजूदा दौर में पार्टी के लिए सकारात्मक प्रचार और प्रसार के संबंध में दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन


इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि वर्तमान युग पूर्णतया डिजिटल युग बनता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में हुए नवाचारों एवं वंचित पीड़ितों तक सुलभ न्याय पहुंचाने की बात कही। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया डिजिटल युग का एक बौद्धिक हथियार है। भाजपा संगठन के तमाम क्रियाकलाप सहित मौजूदा केंद्र सरकार की लोकव्यावहारिक एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं, नीतियों को सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन तक पहुंचाया जा सकता है।

गहलोत सरकार के जंगलराज को भी बताएं
बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश की गहलोत सरकार के जंगलराज को सोशल मीडिया के जरिए सकारात्मक रूप से आमजन तक पहुंचाना चाहिए। सोशल मीडिया, मीडिया और आईटी की बैठक को संबोधित करते हुए संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि सोशल मीडिया को सही तरीकों से आज के युग में उपयोगी सिद्ध करना भाजपा कार्यकर्ता का कर्तव्य है।
विज्ञापन

 
भाजपा के संगठनात्मक कार्यक्रम, प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत से संबंधित योजनाओं और लाभार्थियों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने में सोशल मीडिया की अहम भूमिका रहने वाली है। बैठक में प्रदेश मीडिया संयोजक पंकज जोशी, मीडिया संपर्क प्रमुख आनन्द शर्मा,जोगेंद्र सिंह,आईटी सेल संयोजक हीरेंद्र जोशी, अजय विजयवर्गीय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें