फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: चीन में फैली रहस्यमयी बीमारी को लेकर अलर्ट, ऑक्सीजन-बेड और दवाइयों का इंतजाम करने के निर्देश

Mon, 27 Nov 2023 04:23 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

कोरोना के बाद अब एक नई बीमारी ने दहशत फैला दी है। चाइना में इस बार बच्चों में रहस्यमयी बीमारी आई है। पीड़ित बच्चों के फेफड़ों में जलन, तेज बुखार, खांसी और जुकाम जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं, जिसे देखते हुए भारत सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन में कोरोना जैसी रहस्यमयी बीमारी फैलने के बाद केंद्र सरकार की एडवाइजरी के बाद राज्य सरकार ने भी सभी मेडिकल कॉलेज और जिलों के सीएमएचओ को निर्देश दिए हैं। इसके तहत सभी हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेजों में पर्याप्त ऑक्सीजन, दवाइयां और बेड की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि 28 नवंबर को खुद एसीएस शुभ्रा सिंह ने इसका रिव्यू करने के लिए वीसी बुलाई है। हेल्थ डिपार्टमेंट के डायरेक्टर की ओर से जारी एडवाइजरी में हॉस्पिटलों में दवाइयां, ऑक्सीजन के अलावा जांच के पर्याप्त इंतजाम करने और उनकी मशीनरी की जांच करने के निर्देश दिए हैं।

इसके साथ ही 29 नवंबर को सभी मेडिकल कॉलेजों और हॉस्पिटल के अधीक्षक, प्रिसिंपल को मॉक ड्रिल करने के भी निर्देश दिए हैं। तेज बुखार के साथ फेफड़े फुला देने वाली इस बीमारी की वजह से हर रोज हजारों बच्चे अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीमारी के लक्षण

  • खांसी

  • गले में दर्द या खराश

  • बुखार

  • फेफड़े में सूजन

  • सांस नली में सूजन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें