कोटपूतली के पावटा कस्बे में 18 अप्रैल को एक सनसनीखेज मामला सामने आया। कस्बे के भूमिका प्लाजा के पास रह रहे एक नवविवाहित जोड़े के बीच उस समय हड़कंप मच गया, जब बोलेरो सवार कई लोगों ने युवती का जबरन अपहरण कर लिया। अपहरण की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।