फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur : शास्त्री नगर इलाके में झगड़े के बाद युवक की मौत, एक आरोपी गिरफ्तार, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया

Sat, 17 Aug 2024 09:48 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

कल रात शहर के शास्त्री नगर इलाके में ई रिक्शा में सवार लोगों के साथ हुए झगड़े में युवक की मौत के बाद इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के शास्त्री नगर इलाके में बीती रात एक झगड़े के बाद 36 वर्षीय युवक दिनेश स्वामी की मौत हो गई। स्वामी बस्ती निवासी दिनेश स्वामी अपने साथी जितेंद्र के साथ स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहे था, तभी आजाद कॉलोनी में उसकी स्कूटी की टक्कर एक ई-रिक्शा से हो गई। टक्कर के बाद ई-रिक्शा में सवार तीन युवकों और दिनेश के बीच मारपीट हो गई। 

विज्ञापन


इस घटना के बाद दिनेश स्वामी अपने घर पहुंचा  लेकिन वहां अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें