फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur : राजमंदिर में छावा के प्रोमो लांच पर पहुंचे विक्की कौशल, खम्मा घणी जयपुर... कहकर फैन्स से हुए रूबरू

Tue, 04 Feb 2025 07:58 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित छावा के प्रमोशन के लिए अभिनेता विक्की कौशल आज जयपुर पहुंचे। राजमंदिर सिनेमा में प्रोमो लांच के दौरान उन्होंने 'खम्मा घणी जयपुर' कहकर अपने फैन्स का अभिवादन किया।
विज्ञापन
1 of 3
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
आज के दौर के दर्शक सिर्फ मनोरंजन नहीं चाहते, बल्कि ऐसी कहानियां चाहते हैं, जो उनके दिल को छू लें, उन्हें इतिहास की गहराई में ले जाएं और इंसानी जज्बातों को बड़े पर्दे पर जीवंत कर दें। इन्हीं भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, हिंदी सिनेमा की भव्यतम और ऐतिहासिक फिल्म 'छावा' कुछ ही दिनों में आ रही है। यह फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज की जीवन गाथा से दर्शकों को रूबरू कराएगी। 
विज्ञापन

2 of 3
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में मुख्य भूमिका निभा रहे अभिनेता विक्की कौशल जयपुर पहुंचे। राजमंदिर सिनेमा पर प्रोमो लांच के दौरान विक्की फैंस और दर्शकों से मुखातिब हुए, जहां उन्होंने "खम्मा घणी जयपुर.." कहकर राजस्थान के अंदाज में सभी का अभिवादन किया। इसके बाद मैरियट होटल में प्रेसवार्ता के दौरान विक्की ने मीडिया के सवालों के जवाब दिए और फिल्म के बारे में विस्तार से बताया।

फिल्म में अभिनय से लेकर उत्साहित अभिनेता विक्की कौशल ने कहा- छावा सत्य घटना पर आधारित फिल्म है, जो छत्रपति संभाजी महाराज के व्यक्तित्व को जीवंत करती है। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि इतिहास की उस महान विरासत को श्रद्धांजलि है, जिसने हमारी संस्कृति और परंपरा को आकार दिया। मैं खुद को भाग्यशाली समझता हूं कि छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार मुझे निभाने मिला। मुझे पूरा विश्वास है कि दर्शक इस कहानी को अपने दिलों में हमेशा के लिए संजोकर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विक्की ने कहा कि किसी भी फिल्म में जब भी आप कोई किरदार कर रहे होते हैं, तो लंबे समय तक उससे जुड़े रहने से वह किरदार आपकी दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा बन जाता है और आपकी भावनाएं इससे जुड़ जाती हैं। लगभग 12 से 14 घंटे शूटिंग करने के बाद उस किरदार का कोई न कोई अंश तो आप में रह ही जाता है, फिर चाहे वह किरदार के चलने का तरीका हो या उसकी बोली।

'छावा' में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज के रूप में दिखाई देंगे, जो शिवाजी महाराज के पराक्रमी पुत्र थे। फिल्म में उनके शौर्य और अदम्य साहस को बड़ी ही खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया है। उनके साथ अक्षय खन्ना मुगल सम्राट औरंगजेब की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं रश्मिका मंदाना महारानी येसूबाई के किरदार में हैं।

मैडॉक फिल्म्स के निर्माता दिनेश विजन और निर्देशक लक्ष्मण उतेकर ने इस फिल्म को एक ऐसे सिनेमाई अनुभव में तब्दील किया है, जो इतिहास और भावनाओं को बड़े पर्दे पर जीवंत करता है। ए.आर. रहमान के संगीत से सजी यह फिल्म 14 फरवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें