फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur : भजन संध्या में नाचते हुए सरकारी शिक्षक की मौत, भाई की रिटायरमेंट पार्टी में चल रहा था कार्यक्रम

Sun, 04 Aug 2024 04:27 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजधानी के किशनगढ़ रेनवाल में एक शिक्षक की रिटायरमेंट की खुशी में भजन संध्या का आयोजन किया गया था, जिसमें नाचते हुए एक व्यक्ति की मौत हो गई। भजन संध्या का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीवन और मृत्यु पर किसी का बस नहीं है। कब, किसे, कहां, क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। ऐसा ही कुछ जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में एक शिक्षक की रिटायरमेंट पार्टी के दौरान हुआ, जब यहां आयोजित भजन संध्या के दौरान 45 वर्षीय शिक्षक की डांस करते समय मौत हो गई।  

विज्ञापन


दरअसल, मृतक शिक्षक मन्नाराम जाखड़ के भाई मंगल जाखड़ मुंडोती के राजकीय माध्यमिक विद्यालय से शिक्षक के पद से रिटायर हुए थे और इसी खुशी में भजन संध्या का आयोजन किया गया था जिसमें मन्नाराम डांस करने के लिए उठे लेकिन अचानक से गिर गए। वहां मौजूद लोगों ने कार्यक्रम रोककर मन्नाराम का सीपीआर दिया लेकिन सारे प्रयास विफल रहे और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मन्नाराम की मौत के बाद रिटायरमेंट का कार्यक्रम मातम में बदल गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें