फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: हथियारों की नोंक पर फिल्मी स्टाइल में यूट्यूबर्स का अपहरण, CCTV के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

Sun, 07 Jul 2024 03:25 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजधानी जयपुर के रामनगरिया थाना इलाके में कल देर रात बदमाशों ने एक कार पर हमला कर कार में सवार तीन युवकों का अपहरण कर लिया। तीनों युवक यूट्यूबर्स बताए जा रहे हैं। घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के पुलिस अब बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के रामनगरिया थाना इलाके में लोटस विला के सामने कल देर रात कुछ बदमाशों ने एक कार को आगे-पीछे गाड़ी लगाकर घेरा और फिर लाठी-डंडों से हमला करके हथियारों की नोंक पर कार सवार तीन युवकों का अपहरण कर लिया।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। घटनास्थल पर पहुंचे आला अधिकारियों और पुलिस टीम ने मौका-मुआयना कर मामले की जानकारी ली। बदमाशों ने कार सवार तरुण, हर्ष और हिमांशु को हथियारों की नोंक पर किडनैप कर लिया और अपने साथ ले गए। पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें