फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: शाह के रोड शो में जेबकतरों की मौज, विधायक समेत कइयों के मोबाइल ले उड़े बदमाश

Tue, 16 Apr 2024 08:06 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

गृह मंत्री अमित शाह के जयपुर रोड शो से जेबकतरों की मौज हो गई। चोरों ने भीड़ का भरपूर फायदा उठाते हुए कई लोगों की जेबें साफ कर दीं और कइयों के मोबाइल ले उड़े। इन मोबाइल चोरों ने जयपुर के एक विधायक को भी नहीं बख्शा और उनके मोबाइल पर भी हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
अमित शाह का जयपुर रोड शो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री ने कल शाम एक दिवसीय जयपुर दौरे पर रहे। उन्होंने यहां जयपुर शहर से लोकसभा प्रत्याशी मंजु शर्मा के पक्ष में रोड शो किया। अब इस रोड शो का राजनीतिक फायदा किसे मिलने वाला है, ये बात अलग है। बहरहाल इस रोड शो से जेबकतरों की चांदी हो गई।

विज्ञापन


रोड शो के दौरान भीड़ का फायदा उठाते हुए चोरों ने कई लोगों की जेबें साफ कर दीं तो कइयों के मोबाइल ले उड़े। और तो और इन शातिर बदमाशों ने हवामहल सीट के विधायक बालमुकुंद आचार्य को भी नहीं बख्शा, समानता के व्यवहार को ध्यान में रखकर चोरों ने इनके मोबाइल पर भी हाथ साफ कर दिया।

वीआईपी सुरक्षा में व्यस्त रही पुलिस अब इन मोबाइल चोरों की तलाश कर रही है। मोबाइल चोरी के पीड़ितों ने लिखित में FIR दर्ज कराई है। चूंकि इन पीड़ितों में क्षेत्र के विधायक भी शामिल हैं तो अब माणक चौक और कोतवाली थाना पुलिस पूरी तरह से इन जेबकतरों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें