फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: नड्डा का जयपुर दौरा स्थगित, वर्चुअल बैठक में आगामी उपचुनाव की रणनीति पर करेंगे चर्चा

Sat, 05 Oct 2024 05:43 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

नड्डा की इस बैठक में जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ सदस्यता अभियान की समीक्षा और उपचुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा करने की योजना थी।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का पांच अक्तूबर का प्रस्तावित जयपुर दौरा स्थगित हो गया है। नड्डा अब 6 अक्तूबर को शाम 7 बजे वर्चुअली बैठक करेंगे, जिसमें पार्टी के सदस्यता अभियान और आगामी उपचुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल ने दी।

विज्ञापन


नड्डा का दौरा पहले पांच अक्तूबर को था, जिसमें वे जयपुर आकर पार्टी कार्यालय में बैठक करने वाले थे। इस बैठक में जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ सदस्यता अभियान की समीक्षा और उपचुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा करने की योजना थी।

सदस्यता अभियान और उपचुनाव पर ध्यान 
नड्डा की वर्चुअल बैठक में सदस्यता अभियान की समीक्षा के साथ-साथ राजस्थान में होने वाले सात उपचुनावों पर भी चर्चा होने की संभावना है। इनमें देवली-उनियारा, दौसा, सीकर, झुंझुनू, खींवसर, चौरासी, सलूंबर और रामगढ़ सीटें शामिल हैं। इन उपचुनावों में पार्टी के लिए प्रभावी रणनीति पर नड्डा अपने विचार साझा करेंगे।
विज्ञापन


सत्ता और संगठन के तालमेल पर भी चर्चा
सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में पार्टी के सत्ता और संगठन के बीच बेहतर तालमेल बनाने पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा, भाजपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार को आवश्यक दिशा-निर्देश देने की उम्मीद है।

बैठक में भाग लेंगे ये पदाधिकारी
वर्चुअल बैठक में सांसद, विधायक, जिला प्रमुख, मेयर, उप महापौर, प्रदेश सदस्यता अभियान की टोली, और अन्य महत्वपूर्ण पदाधिकारी शामिल होंगे। इस बैठक को लेकर भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं में विशेष रुचि है, क्योंकि यह आगामी चुनावों और पार्टी के आंतरिक संगठन के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

जितेंद्र गोठवाल का बयान
भाजपा प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अब 6 अक्तूबर को वर्चुअली बैठक करेंगे। इस बैठक में सदस्यता अभियान की समीक्षा के साथ-साथ आगामी योजनाओं पर भी चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें