फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: मंत्री गजेंद्र सिंह बोले- नागरिकता के लिए सरल किए गए नियम, दो हजार से ज्यादा को मिले प्रमाण पत्र

Thu, 18 Jul 2024 07:22 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

मंत्री ने कहा कि अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांगलादेश के अल्पसंख्यक विस्थापितों को देश की नागरिकता देने के लिए नियम और प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। 
विज्ञापन
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह ने गुरुवार को विधानसभा में आश्वस्त किया कि जिला स्तर पर हर महीनें विशेष नागरिकता कैंप आयोजित कर पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। इस संबंध में जिला कलेक्टरों को निर्देश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन


चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का गृह मंत्री की ओर से जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पाक विस्थापितों को जल्द से जल्द नागरिकता देने के लिए विशेष प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांगलादेश के अल्पसंख्यक विस्थापितों को देश की नागरिकता देने के लिए नियम और प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। 

इसके अलावा नागरिकता प्रमाणपत्र देने के लिए जिला कलेक्टर को अधिकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य में वर्ष 2016 से वर्ष 2024 तक 2 हजार 329 विस्थापितों को नागरिकता प्रदान की गई है। राज्य में इस समय कुल एक हजार 566 आवेदन लंबित हैं। इनमें से 300 में इंटेलीजेंस ब्यूरो की रिपोर्ट आनी शेष है। उन्होंने कहा कि जिलों मे विशेष नागरिकता कैंप आयोजित पात्र आवेदकों को नागरिकता प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन


इससे पहले विधायक रविन्द्र सिंह भाटी के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जिला बाड़मेर, जैसलमेर एवं बालोतरा में विगत 05 वर्षों में पाक विस्थापितों को नागरिकता प्रदान करने संबंधी कुल 373 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 84 आवेदन निस्तारित किए गए तथा 289 आवेदन लंबित हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें