फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: गैर सरकारी विद्यालयों में निःशुल्क सीटों पर प्रवेश का मौका, कल निकाली जाएगी ऑनलाइन लॉटरी

Tue, 30 Apr 2024 07:38 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत गैर सरकारी विद्यालयों में प्री-प्राइमरी और कक्षा-1 में 25 प्रतिशत सीटों पर समाज के असुविधाग्रस्त और दुर्बल वर्ग को प्रवेश दिया जाता है।
विज्ञापन
निःशुल्क सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैर सरकारी विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2024-25 में निःशुल्क सीटों पर प्रवेश हेतु ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया कल एक मई, 2024 को निकाली जाएगी।

विज्ञापन


शिक्षा सचिव कृष्ण कुणाल कल एक मई 2024 को दोपहर तीन बजे राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद्, जयपुर में गैर सरकारी विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2024-25 में निःशुल्क सीटों पर प्रवेश के लिए वरियता क्रम निर्धारण हेतु ऑनलाइन लॉटरी निकालेंगे।
विज्ञापन


सत्र 2024-25 में कुल 31,112 विद्यालयों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन विद्यालयों के लिए 251549 बालक-बालिकाओं ने आवेदन किए हैं। 

निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 की धारा 12 (1) (ग) के अंतर्गत राज्य के गैर सरकारी विद्यालयों में प्री-प्राइमरी और कक्षा-1 में 25 प्रतिशत सीटों पर समाज के असुविधाग्रस्त और दुर्बल वर्ग को प्रवेश दिया जाता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें