फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: जीजा के घर से डेढ़ करोड़ की लूट करके फरार हुआ साला, नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक को पकड़ा

Wed, 12 Jun 2024 12:13 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

खाटूश्यामजी में रहने वाले अपने जीजा के घर से रुपयों से भरा बैग लेकर भागे एक युवक को पुलिस ने रेनवाल में पकड़ लिया। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने बाइक सवार चार युवकों को रोकने की कोशिश की लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर तीन युवक भाग निकले और एक पुलिस की पकड़ में आ गया।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के रेनवाल में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक बदमाश से डेढ़ करोड़ रुपये से भरा बैग बरामद किया। इस घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब पुलिस ने बाइक सवार चार युवकों को रोकने की कोशिश की। अंधेरे का फायदा उठाकर तीन युवक फरार हो गए लेकिन चौथा मनोज रेगर पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

विज्ञापन


जब पुलिस ने बैग की तलाशी ली तो उसमें 500-500 रुपये के नोटों की अनगिनत गड्डियां पाई गईं। नोटों की गिनती के लिए थाने में मशीन मंगवाई गई, जिससे पता चला कि बैग में कुल 1 करोड़ 47 लाख 41 हजार 600 रुपये थे। 

रेनवाल थाने के सीआई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि खाटूश्यामजी के बंशीलाल ने अपने साले विकास पर घर से करोड़ों रुपये चुराने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया था। बंशीलाल ने बताया कि उसने कुछ साल पहले जमीन बेची थी और दूसरी जमीन खरीदने के लिए धनराशि घर में रखी थी। विकास और उसके साथियों ने इस धनराशि पर नजर डालकर लूट का प्लान बनाया।
विज्ञापन


नाकाबंदी के दौरान फरार बदमाशों में विकास भी शामिल था, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर डकैती को अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया कि रेनवाल पहुंचने पर बदमाशों को रोका गया और खाटूश्याम थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फरार बदमाशों की तलाश जारी है, जबकि गिरफ्तार मनोज रेगर को खाटूश्याम पुलिस के हवाले कर राशि जब्त कर ली गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें