फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News : श्रीराम कथा में जगद्गुरु रामभद्राचार्य का बड़ा दावा- मेरे कहने पर बना ब्राह्मण मुख्यमंत्री

Fri, 15 Nov 2024 11:22 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल विद्याधर नगर स्टेडियम में चल रही जगद्गुरु रामभद्राचार्य की श्रीराम कथा में पहुंचे और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान रामभद्राचार्यजी ने कही ये बड़ी बात-
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को विद्याधर नगर स्टेडियम में आयोजित श्रीराम कथा में भाग लेकर जगद्गुरु रामभद्राचार्य का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर रामभद्राचार्य ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि राजस्थान में ब्राह्मण मुख्यमंत्री उनके सुझाव पर ही बनाया गया है।

विज्ञापन


रामभद्राचार्यजी ने मुख्यमंत्री शर्मा के सामने कहा कि "जब राजस्थान के मुख्यमंत्री पद के लिए विचार हो रहा था, तो मैंने उन्हें संकेत दिया था कि इस बार ब्राह्मण को मौका दिया जाए। लोगों ने कहा कि वसुंधरा नाराज होंगी। तब मैंने कहा कि उनके ही मुख से कहलवा दिया जाए।"

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य की सराहना करते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन मानव कल्याण के लिए समर्पित है। अयोध्या के राम मंदिर निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनका सान्निध्य प्राप्त करना मेरे और प्रदेशवासियों के लिए सौभाग्य की बात है।"
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीराम की भव्य आरती में भाग लिया और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। जगद्गुरु रामभद्राचार्य का यह बयान राजनीतिक और धार्मिक क्षेत्र में चर्चाओं का विषय बन गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें