फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News : पाली के समीप खाई में कार गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, कोल्हापुर से आया था परिवा

Fri, 15 Nov 2024 11:00 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पाली जिले में केनपुरा गांव के पास एक कार के खाई में गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। कार सवार महाराष्ट्र में कोल्हापुर के रहने वाले थे।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कल रात जोधपुर से सिरोही से जाते समय पाली के केनपुरा गांव के पास एक कार के खाई में गिरने से कार में सवार कोल्हापुर, महाराष्ट्र निवासी एक परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन


सांडेराव के थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि केनपुरा गांव के पास बृहस्पतिवार रात को उस समय यह घटना हुई जब कार में मौजूद छह लोग अपने रिश्तेदारों से मिलने के बाद जोधपुर से सिरोही जिले के शिवगंज जा रहे थे। उन्होंने बताया कि केनपुरा गांव के पास उनकी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क से पलटकर नीचे खाई में जा गिरी।

मृतकों की पहचान बाबूराव (50), उनकी पत्नी सारिका (38), बेटी साक्षी (19) और बेटे संस्कार (17) के रूप में हुई है। हादसे में घायल दोनों व्यक्तियों को सांडेराव कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कार की रफ्तार तेज थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें