फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: 100 फीट की ऊंचाई पर चला हाई वोल्टेज ड्रामा, दो घंटे की मशक्कत के बाद युवक को नीचे उतारा

Tue, 04 Nov 2025 03:07 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

शराब के नशे में एक युवक सौ फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस ने उसे नीचे उतारा।
विज्ञापन
सौ फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के हरमाड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। लोहामंडी स्थित पेट्रोल पंप के पास जीओ कंपनी का करीब 100 फीट ऊंचा टॉवर है। सुबह करीब साढ़े दस बजे एक युवक सीढ़ी के सहारे ऊपर चढ़ गया और टॉवर की चोटी पर पहुंचकर जोर-जोर से चिल्लाने लगा। उसकी हरकतें देखकर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और इसकी सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर हरमाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को नीचे उतरने के लिए समझाइश दी लेकिन युवक बार-बार ड्रामा करता रहा और नीचे आने से इंकार करता रहा। थक-हारकर पुलिस ने हाइड्रोलिक फायर बिग्रेड को बुलाया, जिसके करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा जा सका।

ये भी पढ़ें: Kota News: पान मसाला विज्ञापन पर फिर विवाद, सलमान खान को कोर्ट का नोटिस, 27 नवंबर को होगी सुनवाई
विज्ञापन


नीचे उतरते समय युवक बार-बार कहता रहा- जैसे चढ़ा हूं, वैसे ही उतर जाऊंगा। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह समझाइश कर फायर ब्रिगेड की मदद से उसे नीचे लाया। इस दौरान भीड़ को हटाने में भी पुलिस को मेहनत करनी पड़ी।

पुलिस के अनुसार युवक को आमतौर पर लम्बू नाम से जाना जाता है। वह ट्रकों पर छोटा-मोटा काम करता है और अक्सर शराब के नशे में लोगों के सामने स्टंट करता है। भीड़ जुटते ही वह हंगामा करने लगता है। बताया गया कि जनवरी और सितंबर में भी ये युवक नशे की हालत में इसी मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया था और नशा उतरने पर खुद ही नीचे आ गया था। इन घटनाओं के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई कर उसे हवालात में भी डाल दिया था।
विज्ञापन


मंगलवार को भी वह शराब के नशे में टॉवर पर चढ़ गया था। पुलिस ने उसे राउंडअप कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक का शराब पीकर सार्वजनिक स्थानों पर ड्रामा करना आम बात हो गई है, जिससे क्षेत्र में कई बार अफरा-तफरी की स्थिति बन जाती है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर आगे की कानूनी प्रक्रिया कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें