फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार लाने जा रही 12 नई पॉलिसियां, निवेश और रोजगार पर फोकस, इसी महीने ऐलान संभव

Tue, 04 Nov 2025 03:05 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान सरकार राज्य को ग्लोबल कम्पेटिटिविटी सेंटर बनाने की दिशा में 12 नई नीतियां लाने जा रही है। इनमें कृषि, एमएसएमई, मैन्युफैक्चरिंग, ग्रीन एनर्जी, आईटी व एयरोस्पेस सेक्टर शामिल हैं। लक्ष्य है निवेश बढ़ाकर राज्य को रोजगार और विकास का केंद्र बनाना।

विज्ञापन
जयपुर में 11 व 12 दिसंबर को होगा ‘ राइजिंग राजस्थान-2025’: थीम होगी सिटी टू सिटी, स्टेट टू स्टेट - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान राजस्थान को ग्लोबल कम्पेटिटिविटी सेंटर के रूप में विकसित करने की दिशा में सरकार बड़ा कदम उठाने की तैयारियां कर रही है। प्रदेश में कृषि एमएसएमई, मैन्युफैक्चरिंग, आईटी, ग्रीन एनर्जी और एयरोस्पेस जैसे प्रमुख सेक्टर को शामिल करते हुए 12 नई पॉलिसीज लाई जाएंगी। सरकार का लक्ष्य है कि इन नई नीतियों के जरिए राज्य को वैश्विक निवेश और रोजगार का केंद्र बनाया जाए।नई पॉलिसियों के तहत ‘आत्मनिर्भर भारत ड्रिवेन मैन्युफैक्चरिंग’ पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। ड्रोन और एयरोस्पेस कल-पुर्जों के निर्माण को बढ़ावा देते हुए देश-विदेश की बड़ी कंपनियों को निवेश के लिए आकर्षित करने की योजना है। साथ ही, एमआईएस और मशीनरी क्लस्टर पर फोकस कर राजस्थान को ग्लोबल कम्पेटिटिविटी सेंटर के रूप में विकसित करने की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं, जिससे युवाओं को अनेक रोजगार अवसर मिल सकें। इनमें से चार नीतियां उद्योग विभाग से जुड़ी हुई हैं। विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक इनमें कुछ नीतियों के प्रारूप कैबिनेट को भिजवाए जा चुके हैं। संभावना है कि नवंबर तक इन नीतियों का ऐलान हो जाएगा।  विशेषज्ञों का कहना है कि राज्य सरकार लगातार नई नीतियां लाकर सकारात्मक माहौल बना रही है, लेकिन इन नीतियों का वास्तविक लाभ तभी मिलेगा जब उनकी सही मॉनिटरिंग, फीडबैक और मूल्यांकन प्रणाली सुनिश्चित की जाएगी। 

विज्ञापन


यह भी पढें- Rajasthan ACB News: 33 महीने में 315 गुना बढ़ी संपत्ति, पूर्व महापौर मुनेश गुर्जर पर ACB में केस दर्ज


अब तक जारी नीति

  1. राजस्थान एकीकृत स्वच्छ ऊर्जा नीति

  2. राजस्थान इन्वेस्टमेंट प्रमोशन योजना

  3. राजस्थान रूरल स्टार्ट-अप नीति

  4. AVGC-XR नीति

  5. राजस्थान निर्यात प्रोत्साहन नीति

  6. राजस्थान एक जिला – एक उत्पाद नीति

  7. राजस्थान सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम नीति

  8. राज्य संवेदन और वेस्ट जल पॉलिसी

  9. राजस्थान खनिज नीति

  10. राजस्थान वेस्ट मैनेजमेंट पॉलिसी

  11. राजस्थान डेवलपमेन्ट एण्ड अर्बन पॉलिसी

  12. राजस्थान लॉजिस्टिक्स पॉलिसी

  13. राजस्थान कौशल नीति

  14. राजस्थान ड्रग नीति

  15. एकीकृत क्लस्टर विकास योजना

  16. राजस्थान पर्यटन इकाईयाँ नीति

  17. राजस्थान नागरिक उड्डयन नीति

  18. राजस्थान टाउनशिप पॉलिसी

  19. दिव्यांगजनों हेतु समान अवसर नीति

  20. राजस्थान शहरी क्षेत्रों में भूमि आवंटन नीति

  21. राजस्थान सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन पॉलिसी

  22. राजस्थान मेडिकल हेल्थ टूरिज्म एवं हील इन राजस्थान नीति

विज्ञापन
विज्ञापन


 प्रस्तावित 12 नई नीतियां — 

  1. कृषि एवं फूड प्रोसेसिंग नीति: किसानों की आय बढ़ाने और एग्रो-आधारित उद्योगों को बढ़ावा।

  2. नई औद्योगिक नीति: बड़े निवेश और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को सशक्त करना।

  3. एविएशन एवं लॉजिस्टिक नीति: राजस्थान को एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस और ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग हब बनाना।

  4. ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर नीति: मल्टीनैशनल कंपनियों के लिए राजस्थान को नया टेक और इनोवेशन हब बनाना।

  5. नई पर्यटन नीति: हेरिटेज, ईको और ग्रामीण पर्यटन को प्राथमिकता देकर पर्यटन को नए आयाम देना।

  6. ग्रीन ग्रोथ क्रेडिट नीति: सोलर, ग्रीन एनर्जी और पर्यावरण अनुकूल उद्योगों को प्रोत्साहन।

  7. खेल नीति: नई खेल प्रतिभाओं के लिए अवसर और विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं का विकास।

  8. एफएमसीजी नीति: छोटे और मध्यम उद्योगों की भागीदारी से एफएमसीजी क्षेत्र को मजबूती देना।

  9. आईटी आउटसोर्सिंग और फॉरेस्ट नीति: ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर और रोजगार बढ़ाना।

  10. ट्रेड प्रमोशन नीति: व्यापारिक गतिविधियों और विदेशी निवेश को प्रोत्साहन।

  11. सेमीकंडक्टर नीति: टेक्नोलॉजी और हार्डवेयर मैन्युफैक्चरिंग निवेश के लिए आधार तैयार करना।

  12. ड्रोन एवं एयरोस्पेस नीति: एयरोस्पेस सेक्टर में निवेश बढ़ाकर राज्य को मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस हब बनाना।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें