फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणियों का विरोध, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर किया प्रदर्शन

Thu, 19 Sep 2024 05:41 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

कांग्रेस पार्टी ने शहीद स्मारक सर्किल पर भाजपा के खिलाफ राहुल गांधी पर की गई अभद्र टिप्पणियों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। 
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते गोविंद सिंह डोटासरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस पार्टी ने आज शहीद स्मारक सर्किल पर भाजपा के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन राहुल गांधी पर की गई अभद्र टिप्पणियों के खिलाफ आयोजित किया गया था, जिसमें कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी पर भाजपा नेताओं द्वारा की गई टिप्पणियों की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा राहुल गांधी से डरी हुई है और इसी डर के कारण उनके खिलाफ अपमानजनक बयानबाजी कर रही है। ये भाजपा का संविधान को कमजोर करने का प्रयास है।

डोटासरा ने भाजपा द्वारा उठाए गए "वन नेशन, वन इलेक्शन" मुद्दे को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने इसे जनता का ध्यान भटकाने वाला मुद्दा बताया और कहा कि भाजपा के पास इसका कोई ठोस आधार नहीं है। उन्होंने कहा कि जब भाजपा के एक वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को आतंकवादी कहते हैं, तब प्रधानमंत्री और गृहमंत्री कोई कार्रवाई नहीं करते। ऐसे नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा प्रेम और एकता का संदेश दिया है। उनके vision से भाजपा घबराई हुई है, खासकर पिछड़े वर्ग, महिलाओं, और युवाओं को लेकर उनके उठाए गए मुद्दों से। भाजपा निरंतर राहुल गांधी को निशाना बना रही है, क्योंकि वह उन्हें कमजोर करना चाहती है।

राहुल गांधी को भाजपा कमजोर करना चाहती है, इसलिए देश में भ्रामक बातें फैला रहे है, राहुल गांधी विदेश गये अमेरिका में राहुल गांधी ने कहा कि जब तक सब एक स्तर पर नहीं आ जाए आरक्षण चालू रहेगा, और भाजपा कह रही है कि राहुल गांधी आरक्षण खत्म करना चाहते हैं, परंतु मंशा इनकी है आरक्षण खत्म किया जाए, यह लोग संविधान को खत्म करने मैं लगे है, यह जनता के द्वार चुनी हुई सरकारों को गिराते है, राजस्थान मैं भी यह पंचायत राज और निकाय के चुनाव तक यह लोग नहीं करवा पा रहे हैं, चार राज्यों के चुनाव करा नहीं पाये और वन नेशन वन इलेक्शन की बात कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने इस प्रदर्शन के माध्यम से भाजपा की आलोचना करते हुए राहुल गांधी के प्रति समर्थन व्यक्त किया और केंद्र सरकार पर तीखे हमले किए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें