फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: RSS कार्यकर्ताओं पर चाकूबाजी मामले में भजन सरकार की कार्रवाई, नसीब चौधरी के घर चला बुलडोजर

Sun, 20 Oct 2024 12:26 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजधानी जयपुर के रजनी विहार इलाके में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकर्ताओं पर चाकूबाजी करने वाले नसीब चौधरी के घर पर रविवार को बुलडोजर कार्रवाई की गई। जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) ने चौधरी के अवैध निर्माण को लेकर शनिवार को नोटिस जारी किया था, लेकिन कार्रवाई न होने पर रविवार सुबह अवैध निर्माण ढहा दिया गया।
विज्ञापन
अवैध निर्माण गिराती जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी जयपुर के रजनी विहार इलाके में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकर्ताओं पर चाकूबाजी करने वाले नसीब चौधरी के घर पर रविवार सुबह बुलडोजर कार्रवाई हो गई। जेडीए ने नसीब चौधरी के घर पर शनिवार को अवैध निर्माण का नोटिस चस्पा किया था। इसके बाद रविवार सुबह 10.40 बजे जेडीए का दस्ता वहां पहुंचा।

विज्ञापन




प्रदेश की भजनलाल सरकार ने रविवार को बड़ी बुल्डोजर कार्रवाई कर दी। राजधानी जयपुर के रजनी विहार इलाके में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकर्ताओं पर चाकूबाजी करने वाले नसीब चौधरी के घर को अवैध निर्माण बता रविवार को बुल्डोजर चला दिया गया। जेडीए के नोटिस के अनुसार, नसीब चौधरी ने रजनी विहार में बने शिव मंदिर परिसर में अवैध निर्माण कर रखा था। जयपुर विकास प्राधिकरण( जेडीए) के अधिकारियों ने नसीब को शनिवार को नोटिस दिया था।

नसीब ने नोटिस के बाद भी अवैध निर्माण को नहीं हटाया तो रविवार सुबह 10.40 बजे जेडीए का दस्ता वहां पहुंचा। बुलडोजर से मंदिर से सटे अवैध निर्माण को हटाया गया। यहां एक कमरा 30 बाई 45 फीट का था। आरोप है कि नसीब चौधरी ने मंदिर की जमीन पर कब्जा कर यह निर्माण कराया था।
विज्ञापन


गुरुवार रात हुई थी चाकूबाजी की घटना
गौरतलब है कि जयपुर में एक मंदिर के जागरण में गुरुवार रात चाकूबाजी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े 10 लोग घायल हो गए थे। मामला दिल्ली तक पहुंचा तो प्रदेश की भजनलाल सरकार हरकत में आई। पुलिस ने मामले में नसीब चौधरी, उसकी पत्नी निर्मला और बेटे भीष्म चौधरी को अरेस्ट कर लिया था। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाए थे कि हमला सोच-समझकर किया गया था। मंदिर की जमीन पर कब्जा करने के लिए ऐसी वारदात को अंजाम दिया गया है। इसकी शिकायत JDA में भी की गई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें