फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: लाठी-डंडों से लैस बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर मचाया उत्पात, सिक्योरिटी गार्ड पर हमला कर नकदी लूटी

Thu, 24 Jul 2025 05:29 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

दिल्ली-अजमेर हाईवे पर कल देर रात लाठी-डंडों से लैस कुछ बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप पर हमला कर सिक्योरिटी गार्ड और अन्य कर्मचारियों को घायल कर दिया। इसके बाद ये बदमाश नकदी लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-अजमेर हाईवे स्थित बीलपुर पेट्रोल पंप पर बुधवार देर रात बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। लाठी-डंडों से लैस बदमाशों ने सिक्योरिटी गार्ड समेत कर्मचारियों पर हमला कर दिया और कैश समेत अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

विज्ञापन


चंदवाजी थाना पुलिस के मुताबिक यह घटना रात करीब 2:45 बजे हुई। इससे पहले तीन युवक रात 1:30 बजे के आसपास पेट्रोल पंप पर आए थे और डीजल भरवाया। कर्मचारियों ने उन्हें पहचान लिया क्योंकि 15-20 दिन पहले भी यह गैंग बिना भुगतान किए भाग चुका था। पहचान के बाद कहासुनी हुई और युवक धमकी देकर लौट गए।

ये भी पढ़ें: Jaipur News: दिनदहाड़े दबे पांव घर में घुसा चोर, बुजुर्ग महिला के गले से चेन खींचकर फरार, वारदात CCTV में कैद
विज्ञापन


इसके करीब एक घंटे बाद वही युवक चार-पांच साथियों के साथ हाथों में लाठी-डंडे लेकर लौटे और पेट्रोल पंप पर टूट पड़े। सिक्योरिटी गार्ड बाबूलाल ने रोकने की कोशिश की लेकिन हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य कर्मचारियों को भी दौड़ाकर पीटा गया।
विज्ञापन


इसके बाद हमलावर कैश और जरूरी सामान लूटकर मौके से फरार हो गए। घायल गार्ड को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पेट्रोल पंप कर्मचारी कैलाश यादव ने चंदवाजी थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। चंदवाजी थाने के एसएचओ हीरालाल सैनी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें