जयपुर हवाई अड्डे पर सर्वर फेल्योर के चलते यात्रियों के बोर्डिंग पास नहीं बन पा रहे हैं, जिससे हवाई यातायात प्रभावित हुआ है। सर्वर फेल होने से बोर्डिंग पास बनाने के लिए जरूरी 'गो नाउ' सॉफ्टवेयर भी काम नहीं कर पा रहा है, जिसके चलते इंडिगो ने यात्रियों को हैंड रिटन बोर्डिंग पास दिए। इस तकनीकी समस्या के कारण यहां जाने वाली चार फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं और नौ फ्लाइट्स में एक से ज्यादा घंटों की देरी हो रही है।
रद्द की गई फ्लाइट्स में इंडिगो की जयपुर से बेंगलुरु, दिल्ली, चंडीगढ़ और हैदराबाद की उड़ानें शामिल हैं। इसके अलावा 9 फ्लाइट्स का आवागमन भी देर से हो रहा है, इनमें
1. IX765 (जयपुर-आयज), 1225 पर जाने वाली फ्लाइट 1345 पर चली।
2. I51543 (जयपुर-हैदराबाद), 1210 पर जाने वाली फ्लाइट 1330 पर चली।
3. I5769 (जयपुर-दिल्ली), 1215 पर जाने वाली फ्लाइट 1339 पर चली।
4. 6E498 (जयपुर-बेंगलुरु), 1150 पर जाने वाली फ्लाइट 1232 पर चली।
5. 6E2719 (जयपुर-मुंबई), 1245 पर जाने वाली फ्लाइट 1353 पर चली।
6. 6E7405 (जयपुर-जोधपुर), 1255 पर जाने वाली फ्लाइट 1333 पर चली।
7. 6E7482 (जयपुर-लखनऊ), 1310 पर जाने वाली फ्लाइट 1425 पर चली।
8. 6E715 (जयपुर-सूरत), 1425 पर जाने वाली फ्लाइट अभी तक नहीं चली।
9. 6E694 (जयपुर-चेन्नई), 1405 पर जाने वाली फ्लाइट देर से पहुंची
(STA: 1330, ATA: 1507)।
जयपुर हवाई अड्डे पर रोजाना 60 फ्लाइट्स का आवागमन। देश के 19 शहरों और 6 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों से जुड़े इस हवाई अड्डे पर तकनीकी समस्या के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।