फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur : आमेर के समीप जंगल में लगी आग, दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची, वन्य जीवों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी

Sun, 19 May 2024 10:24 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर में आमेर इलाके में सराय बावड़ी से लेकर खोर दरवाजे तक के जंगल में अचानक लगी आग के तेजी पहाड़ियों की तरफ फैलने से यहां लगी वनस्पति, पेड़-पौधे और वन्य जीव जलकर राख हो गए हैं।
विज्ञापन
जंगल में लगी आग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमेर क्षेत्र के सराय बावड़ी से खोर दरवाजा तक के जंगल में अचानक आग लगने से आसमान में धुआं छा गया। हवा के साथ आग तेजी से जंगल की पहाड़ियों की ओर बढ़ रही है, जिससे वनस्पति, पेड़-पौधे और वन्यजीव जलकर राख हो गए हैं। 

विज्ञापन


आमेर अग्निशमन कार्यालय से चार दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। वन विभाग के रेंजर अजीत कुमार मीना ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है लेकिन आग पर काबू पाने के लिए सभी आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। अभी दमकल की गाड़ियों द्वारा दूसरे राउंड में भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। वनकर्मियों के साथ ही स्थानीय लोग भी मिट्टी और मोटे कपड़ों से आग बुझाने में सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन


पहाड़ी के निचले हिस्सों में कुछ हद तक आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन हवा के कारण आग तेजी से फैल रही है। वन विभाग और स्थानीय प्रशासन मिलकर आग को नियंत्रित करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

इस आगजनी से जंगल में भारी नुकसान हुआ है और वन्य जीवों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। वन विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जल्द से जल्द आग पर काबू पाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें