फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: भीमराव आंबेडकर से जुड़े पांच तीर्थ स्थल देख सकेंगे दलित समाज के लोग, लंदन स्थित उनका घर भी शामिल

Sat, 19 Apr 2025 06:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur News: राजस्थान सरकार ने डॉ. भीमराव आंबेडकर पंचतीर्थ योजना की घोषणा की है। इसके तहत चुने गए 1000 लोगों को बाबा साहेब आंबेडकर से जुड़े पांच ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा कराई जाएगी। इनमें दिल्ली, नागपुर, मुंबई, महू और लंदन शामिल हैं।
विज्ञापन
लंदन स्थित बाबा साहब का घर भी देख सकेंगे लोग - फोटो : AI- ChatGPT
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की राजनीति में एक बड़ा और चौंकाने वाला कदम सामने आया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दलित समाज के लिए एक योजना की घोषणा की है, जिसने राज्य की सियासी फिजा में हलचल मचा दी है। इस योजना के तहत अब दलित समाज के लोगों को न सिर्फ देश में बल्कि विदेश (लंदन) तक की यात्रा का अवसर मिलेगा, वो भी पूरी तरह सरकारी खर्चे पर।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jodhpur Weather: तपती गर्मी में चोर ने चोरी किया कूलर; अगली सुबह स्टैंड उठाने लौटा तो हो गया कांड... जानें
 
राज्य सरकार ने इस योजना का नाम डॉ. भीमराव आंबेडकर पंचतीर्थ योजना रखा है। योजना के तहत चुने गए 1000 लोगों को बाबा साहेब आंबेडकर से जुड़े पांच ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा कराई जाएगी। इनमें दिल्ली, नागपुर, मुंबई, महू और लंदन शामिल हैं। खास बात यह है कि यात्रियों को रहने, खाने और आने-जाने का पूरा खर्च सरकार उठाएगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

लंदन स्थित अंबेडकर हाउस - फोटो : सोशल मीडिया
लंदन यात्रा बनी सबसे बड़ा आकर्षण
योजना का सबसे बड़ा सरप्राइज वह विदेशी तीर्थ है लंदन में स्थित बाबा साहेब का ऐतिहासिक निवास। जहां उन्होंने लॉ की पढ़ाई करते हुए सामाजिक न्याय की नींव रखी थी। भारत सरकार पहले ही इस मकान को खरीदकर स्मारक में बदल चुकी है। अब राजस्थान सरकार चाहती है कि दलित समाज के लोग उस स्थान पर जाकर इतिहास को महसूस करें। लंदन जाने के लिए अलग से आवेदन की आवश्यकता नहीं होगी। पंचतीर्थ यात्रा के लिए चयनित लोगों में से ही पासपोर्ट, वीजा और अन्य दस्तावेज पूरे करने वालों को इस यात्रा के लिए चुना जाएगा।
 
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन
सामाजिक न्याय मंत्री अविनाश गहलोत ने बताया कि योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और सामाजिक न्याय विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। राज्य का निवास प्रमाण और स्वास्थ्य से संबंधित दस्तावेजों के साथ कोई भी दलित वर्ग का व्यक्ति आवेदन कर सकता है।

यह भी पढ़ें- Bundi News: बाघ के हमले में मासूम की मौत पर विधायक हरिमोहन ने जताई चिंता, CM से 50 लाख की मुआवजा राशि की मांग


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें