फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sukhdev Singh Murder: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने की करणी सेना के अध्यक्ष की हत्या, क्रॉस फायरिंग में एक हमलावर ढेर

Tue, 05 Dec 2023 06:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Sukhdev Singh Gogamedi Shot Dead: जयपुर से राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष की बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घर में घुसकर किए गए हमले में तीन लोग गंभीर घायल हुए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन इलाज के दौरान सुखदेव सिंह की मौत हो गई। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पर हुई गोलीबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की राजधानी जयपुर में नई सरकार के सामने लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने बड़ी चुनौती पेश करते हुए राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की घर में घुसकर हत्या कर दी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा कपूरीसर और गोल्डी बरार ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। इसके बाद राजनीतिक हस्तियों ने गोगामेड़ी की मौत पर दुख प्रकट किया है। हमले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें गोगामेड़ी से बातचीत करने पहुंचे बदमाशों ने अचानक ही उन पर फायरिंग कर दी। किसी को संभलने का मौका तक नहीं दिया।  

विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंचे जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ ने कहा कि तीन लोग बाहर से सुखदेव जी से मिलने आए थे। सिक्योरिटी से अनुमति मिलने के बाद तीनों अंदर गए। दस मिनट उनमें बातचीत हुई। इसके बाद सुखदेव जी पर फायरिंग हुई। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है। हमले के समय उनके पास सिक्योरिटी गार्ड खड़ा था, उसे भी गोली लगी है। वह आईसीयू में है। क्रॉस फायर में एक हमलावर की भी मौत हो गई है। उसका नाम नवीन सिंह शेखावत है। मूल रूप से शाहपुरा के पास का रहने वाला है। अभी जयपुर में रह रहा था। दोनों हमलावरों की तलाश में पुलिस ने नाकाबंदी कर दी है। जगह-जगह बैरिकेटिंग कर हमलावरों को तलाशा जा रहा है।  




सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए दो बदमाश 
सुखदेव सिंह जिस कमरे में बैठे थे, वहां का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। हमलावरों ने बैठकर सुखदेव सिंह से बातचीत की। उस समय वहां चार लोग और मौजूद थे। दो हमलावरों ने बंदूकें निकाली और फायरिंग शुरू कर दी। सुखदेव सिंह के साथ बैठे एक शख्स को भी गोली मारी गई है। हमले के बाद दो बदमाश बाइक से भागे और दो बदमाशों ने वहां एक स्कूटी सवार को गोली मारी और उससे स्कूटी छीनी। सुखदेव सिंह की SMS अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। चारों बदमाशों में से दो सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


घर में घुसकर की गई फायरिंग
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी श्याम नगर स्थित घर में लोगों से मिल रहे थे। वहीं उन्हें और उनके गनमैन नरेंद्र को भी गोलियां मारी गई। सूचना मिलने पर श्याम नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपत नेहरा ने इससे पहले भी सुखदेव सिंह को धमकी दी थी। तब मामले को लेकर जयपुर पुलिस को ज्ञापन सौंपा गया था।

रोहित गोदारा कपूरीसर, गोल्डी बरार ने ली जिम्मेदारी
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा कपूरीसर और गोल्डी बरार ने हमले की जिम्मेदारी ली है। हत्या के कुछ देर बाद ही सोशल मीडिया पर एक फेसबुक पोस्ट वायरल हो गई। इसमें रोहित गोदारा कपूरीसर के अकाउंट से दावा किया गया है कि सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी हम लेते हैं। यह हत्या हमने करवाई है। यह हमारे दुश्मनों से मिलकर उनका सहयोग करता था। उन्हें मजबूत करता था। साथ ही पोस्ट में दुश्मनों को धमकी भी दी गई है कि वह भी अपनी अर्थी को तैयार रखें। 




अस्पताल में जुट रही भीड़ को पुलिस ने रोका
गोगामेड़ी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। फायरिंग की इस घटना की जानकारी जैसे ही सोशल मीडिया पर लोगों तक पहुंची तो उनके समर्थक और समाज से जुड़े लोग अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में जाने से रोका।  वहां भी पुलिस का बंदोबस्त बढ़ाया गया है। इस घटना के बाद अब शहर में माहौल खराब नहीं हो, इसके लिए पुलिस अफसर सक्रिय हो गए।  

आनंद पाल एनकाउंटर केस से चर्चा में आए थे गोगामेड़ी
गोगामेड़ी सबसे पहले आनंद पाल एनकाउंटर केस के बाद चर्चा में आए थे। उस समय आनंद पाल के शव को लेकर काफी दिन तक प्रदर्शन हुआ था। गोगामेड़ी इस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे। 
विज्ञापन




डीजीपी ने सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए 
राजस्थान के डीजीपी उमेश मिश्रा ने पुलिस के आला अफसरों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद के घटनाक्रम पर डीजीपी करीबी नजर बनाए हुए हैं। हत्यारों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी की गई है। उन जिलों में खास तौर पर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं, जहां करणी सेना का व्यापक समर्थन है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें