फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: IAS की तैयारी कर रही छात्रा चलती ऑटो से कूदी, जान बची पर कोमा में; आरोपी चालक गिरफ्तार, जानें मामला

Sun, 11 Aug 2024 10:00 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan: राजधानी जयपुर में रहकर IAS की तैयारी कर रही एक 19 वर्षीय छात्रा को ऑटो चालक ने अगवा करने की कोशिश की। छात्रा ने चलते ऑटो से कूद कर अपनी जान तो बचा ली, लेकिन गिरने से लगी चोट के चलते वह कोमा में चली गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 10 दिन बाद ऑटो चालक विक्रम धोबी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी ऑटो चालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी जयपुर में IAS की तैयारी करने पहुंची एक छात्रा अब अस्पताल में अपनी जिंदगी की जंग लड़ रही है। बीते महीने 31 जुलाई को छात्रा जयपुर में जिस ऑटो से सफर कर रही थी, उसके चालक ने जबरन उसका अपहरण कर ले जाने की कोशिश की। छात्रा चलते ऑटो से कूछकर ऑटो चालक के चंगुल में आने से बच तो गई, लेकिन नीचे गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई और अब बीते 10 दिनों से अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है। करीब 200 सीसीटीवी फुटेज और 600 से ज्यादा ऑटो चालकों से पूछताछ के बाद पुलिस ने जयपुर में छात्रा को अगवा करने की कोशिश करने वाले ऑटो चालक विक्रम धोबी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


सांगानेर सदर थाना अधिकारी पूनम चौधरी ने बताया कि पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने अपने ऑटो का हुलिया भी बदल दिया था, लेकिन पुलिस की स्पेशल टीम ने शनिवार को आरोपी विक्रम धोबी को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया। थाना अधिकारी ने बताया कि आरोपी विक्रम धोबी से पूछताछ की जा रही है। मामले में कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें