फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur : गोनेर में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी की निर्मम हत्या, अज्ञात हमलावर ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

Sat, 20 Jul 2024 09:53 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजधानी के गोनेर इलाके में आज दिनदहाड़े अज्ञात हमलावरों ने प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। वारदात के समय महिला घर में अकेली थी। बेटे ने कॉलेज से पहुंचकर परिजनों को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
मृतक मंजू शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोनेर रोड राधा कृष्ण मंदिर के सामने गौरव वाटिका में अज्ञात हमलावरों ने प्रॉपर्टी डीलर सतीशचंद्र शर्मा की पत्नी की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। महिला की हत्या की खबर लगते ही इलाके में सनसनी फैल गई। गोनेर रोड इलाके में दिनदहाड़े अज्ञात हमलावर ने घर में अकेली पाकर महिला मंजू शर्मा पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे गंभीर रूप से घायल महिला अपने कमरे में पड़ी रही। कॉलेज से घर पहुंचे बेटे ने अपनी मां को खून से सना देखकर परिजनों को वारदात की सूचना दी।

विज्ञापन


मौके पर जमा हुए लोगों की सहायता से खून से सनी महिला को लेकर परिजन एसएमएस अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। महिला की हत्या की खबर लगते ही पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। 

पुलिस के अनुसार मृतका का पति सतीशचंद्र प्रॉपर्टी कारोबारी है। ऐसे में लूट या किसी विवाद के चलते हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने किराएदार युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है, माना जा रहा है कि जल्द ही इस हत्या की वारदात का खुलासा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें