फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: नीट के केंद्रवार परिणाम घोषित, सीकर के छात्रों ने रिकॉर्ड तोड़ा, 149 छात्रों को 700 से ज्यादा अ

Sat, 20 Jul 2024 09:35 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शनिवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सेंटर वाइज रिजल्ट जारी कर दिया गया है। नीट-यूजी का रिजल्ट NTA की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET पर अपलोड किया गया है।
विज्ञापन
नीट के केंद्रवार परिणाम घोषित - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबे समय से जिस  NEET Exam के रिजल्ट का इंतजार किया जा रहा था, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद आज NTA की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET पर रिजल्ट अपलोड कर दिया गया है। परिणामों में राजस्थान के सीकर जिले ने सबको चौंका दिया है। सीकर में छात्रों के रिकॉर्ड तोड़ अंक आए हैं, यहां 149 छात्रों को 700 से अधिक नंबर प्राप्त हुए हैं। वहीं 2037 छात्रों के 650 से अधिक अंक आए हैं, 4297 छात्रों को 600 से अधिक अंक तथा 6038 छात्रों को 550 से अधिक अंक व 8225 छात्रों को 500 से अधिक अंक मिले हैं।

विज्ञापन


NEET रिजल्ट आने के बाद अब जल्द ही काउंसलिंग का शेड्यूल भी जारी होगा। वहीं नियमों के तहत छात्रों की काउंसलिंग रैंक के आधार पर होगी और रैंक के अनुसार काउंसलिंग सेंटर पर अपना दाखिला कराना होगा। 

काबिले गौर है कि NEET-UG परीक्षा 5 मई 2024 को आयोजित की गई थी, जिसमें 2,40,6079 छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 2,33,3297 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जब NTA ने पहले रिजल्ट जारी किया था, उसमें 1,31,6268 उम्मीदवार सफल घोषित हुए थे लेकिन परिणामों में अंकों को लेकर हुई धांधली के बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया था। अब सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद NTA को केंद्रवार रिजल्ट घोषित करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें