फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur Blast: जयपुर में एक के बाद एक छह गैस सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट; हादसे में एक की मौत

Mon, 04 Mar 2024 10:36 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर के विद्याधरनगर में एक के बाद एक छह सिलेंडरों में धमाका के बाद क्षेत्र में आग लग गई। इस हादसे के पीछे क्या वजह रही ये अभी साफ नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
आग बुझाने का प्रयास करते फायरकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक के बाद एक छह धमाके की गूंज से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जयपुर से विद्याधर नगर मंदिर सर्किल में इसे इस धमाके की बात निकल कर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां एक के बाद एक छह गैस सिलेंडरों में धमाके हुए, जिसके बाद इलाके में आग लग गई। हादसे में एक मौत भी बताई जा रही है।
विज्ञापन




सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को जयपुर के विद्याधर नगर के मंदिर सर्किल क्षेत्र में एक के बाद एक छह सिलेंडरों में धमाका हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास का पूरा क्षेत्र इस आग की चपेट में आ गया। इस हादसे के पीछे क्या वजह रही ये अभी साफ नहीं हो पाया है। किस वजह से सिलेंडरों में धमाका हुआ और पूरा क्षेत्र इसकी चपेट में आ गया इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। इस हादसे में एक की मौत की बात सामने आ रही है। हालांकि इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें