फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: कांग्रेस की सीईसी की बैठक; 14 सीटों पर मंथन के बाद दस पर बनी सहमति, कल आ सकती है पहली सूची

Mon, 11 Mar 2024 10:27 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान की लोकसभा सीटों को लेकर कांग्रेस की सीईसी की बैठक में 14 सीटों पर मंथन हुआ। इस दौरान 10 सीटों पर सहमति बनने की खबर है। माना जा रहा है कि कल शाम तक कांग्रेस की पहली सूची आ सकती है।
विज्ञापन
कांग्रेस इलेक्शन कमेटी की बैठक। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय पर चल रही बैठक में राजस्थान की 14 सीटों पर मंथन हुआ। इसमें से 10 पर सहमति बन चुकी है। सूत्रों के अनुसार कल शाम 6:00 बजे तक कांग्रेस पार्टी प्रेस कांफ्रेंस करके अपनी पहली सूची जारी कर सकती है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस पार्टी राजस्थान की 10 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है।
विज्ञापन


कांग्रेस के राजस्थान के प्रभारी सुखजिंद्र रंधावा ने प्रेस से बात करते हुए बताया कि आज राजस्थान की सीटों पर चर्चा हुई और बहुत सी सीटों पर सहमति बन चुकी है। रंधावा ने अशोक गहलोत के चुनाव लड़ने की बात पर कहा कि अगर गहलोत चुनाव नहीं लड़ते तो उनका बेटा चुनाव लड़ेगा। दोनों एक ही हैं।

सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके अनुसार अलवर से ललित यादव के नाम पर सहमति बन चुकी है। चूरू से राहुल कस्वा के नाम पर भी सहमति बन चुकी है। झालावाड़ बारां प्रमोद जैन भैया के नाम पर सहमति बनी है। झुंझुनू से विजेंद्र ओला के नाम पर आला कमान की सहमति मिली है। वहीं, टोंक सवाई माधोपुर से हरीश मीणा के नाम पर भी आलाकमान की सहमति बनने की सूचना मिल रही है। जोधपुर और टोंक की सीट को होल्ड पर रखा जा सकता है। जोधपुर से अशोक गहलोत और टोंक से सचिन पायलट के नाम पर अभी चर्चा जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें