फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन ज्वाला माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, दर्शन के लिए लगा तांता

Thu, 03 Oct 2024 10:53 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur News: जयपुर से 50 किलोमीटर दूर जोबनेर कस्बे में स्थित पहाड़ी पर बने ज्वाला माता मंदिर में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। देशभर से भक्त यहां माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
ज्वाला माता मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन जोबनेर कस्बे में स्थित पहाड़ी पर बने ज्वाला माता मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। देशभर से श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे हैं, जहां भक्ति का माहौल चरम पर है।नवरात्रि के मौके पर ज्वाला माता मंदिर में आज अखंड दीप और आरती हुई। इस दौरान भक्त उपवास रखते हुए माता से अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की कामना कर रहे हैं। वहीं नवरात्रि के दौरान भक्तों की सेवा के लिए मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही, ध्वज लहराते हुए भक्त जागरण में माता की भक्ति में लीन हो गए हैं। 

विज्ञापन


सुरक्षा के कड़े इंतजाम
जोबनेर ज्वाला माता मंदिर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किये गए हैं। मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।ऐसे इसलिए ताकि भक्तों को दर्शन करने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें