फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: किरोड़ी कैबिनेट तक तो पहुंचे, लेकिन सरकारी गाड़ी-बंगले से दूर…जो आवास उन्हें आवंटित वह खाली नहीं

Thu, 03 Oct 2024 08:44 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan: बीजेपी की मौजूदा भजनलाल सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा लिए डॉ. किरोड़ी लाल मीणा बिना सरकारी आवास के हैं। जानिए ऐसा क्यों है कि आवास आवंटन के 7 महीने बाद भी किरोड़ी सरकारी बंगले में शिफ्ट नहीं हो पाए।
विज्ञापन
किरोड़ी लाल मीणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौजूदा भजनलाल सरकार में बीजेपी नेता और कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के साथ सब कुछ ठीक नहीं है। मंत्री पद से इस्तीफा देने के चलते सरकारी दफ्तर से पहले ही दूरी बना रखी है, दूसरी तरफ उन्हें जो मंत्री श्रेणी वाला सरकारी बंगला आवंटित है उसमें भी वे शिफ्ट नहीं हो पा रहे क्यूंकि बंगला खाली नहीं है। ऐसा नहीं है कि किरोड़ी लाल मीणा को आवास आवंटित नहीं हुआ। खुद किरोड़ी लाल मीणा ही आवास आवंटन समिति के अध्यक्ष हैं, लेकिन दिक्कत यह है कि उन्हे आवंटित आवास में अब भी पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत का परिवार रहता है। 

14 सिविल लाइंस आवंटित, पर कब्जा नहीं दिया

विज्ञापन

भजनलाल सरकार की तरफ से 14 जनवरी को 17 मंत्रियों को राजकीय आवास आवंटन किया गया था। इसके बाद 9 फरवरी को 6 मंत्रियों को सरकारी बंगलों का आवंटन हुआ, जिसमें खुद डॉक्टर किरोडी लाल मीणा को 14 सिविल लाइंस आवंटित किया गया। गौरतलब है कि यह बंगला पूर्व उपराष्ट्रपति और पूर्व मुख्यमंत्री भैरोंसिंह शेखावत की मृत्यु के बाद उनके परिजनों के पास है।

जिसमें बीजेपी के पूर्व विधायक नरपत सिंह राजवी का परिवार रहता है। अब बार-बार किरोड़ी लाल मीणा के लिए सरकारी आवास आवंटन को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग में मशक्कत जारी है। मशक्कत इसे लेकर भी है कि यदि किरोड़ी लाल को आवंटित 14 सिविल लाइंस खाली नहीं हो पाया तो, उन्हें सरकारी आवास कहां पर दिया जाए ? इसका कारण यह है कि कैबिनेट मंत्री के हिसाब से उनकी श्रेणी का सरकारी आवास कमोबेश उपलब्ध नहीं है। सिविल लाइंस में तो इसकी उपलब्धता लगभग शून्य है और गांधीनगर व अन्य स्थानों पर भी उपलब्धता की समस्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें