फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: 7 लाख करोड़ के MoU सार्वजनिक करने की मांग; गहलोत बोले- जनता खुद फीडबैक दे देगी

Tue, 14 Oct 2025 07:21 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

अशोक गहलोत ने 7 लाख करोड़ के निवेश दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार बताए ये MoU जमीन पर कहां उतरे। उन्होंने मांग की कि सभी MoU सार्वजनिक किए जाएं ताकि जनता खुद ऑडिट कर सके और पारदर्शिता बनी रहे।
विज्ञापन
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में राइजिंग राजस्थान निवेश समिट में किए गए 35 लाख करोड़ रुपए के MoU  में से 7 लाख करोड़ का धरातल पर उरतने के दावों पर सवाल खड़े होने लगे हैं। कांग्रेस ने विधानसभा में निवेश प्रस्तावों को लेकर जो सवाल लगाए उनका सरकार की तरफ से जवाब नहीं दिया गया। यह कहना है पूर्व सीएम अशोक गहलोत का, जिन्होंने सरकार से मांग की है कि इनवेस्टमेंट समिट में हुए MoU को सरकार को सार्वजनिक किया जाए।

सोमवार को जयपुर के जेईसीसी सीतापुरा में नए आपराधिक कानूनों पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन करने पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने मंच से अशोक गहलोत का नाम लेकर कहा था - मैंने अशोक गहलोत का कमेंट पढ़ा था कि 35 लाख करोड़ के एमओयू तो किए, जमीन पर कितने उतरेंगे? उस वक्त तो हमने किसी को जवाब नहीं दिया था। मैं आज गहलोत को कहना चाहता हूं कि ये भाजपा की सरकार है। कांग्रेस की सरकार नहीं है। हम जो कहते हैं, वो करते हैं। मुझे खुशी है कि इतने कम समय में भजनलाल सरकार ने 35 लाख करोड़ में से 7 लाख करोड़ के एमओयू को जमीन पर उतारने का काम किया है। ये बहुत बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन

गहलोत बोले सरकार और अफसरों ने शाह को गलत ब्रीफ कर भाषण दिलवाया 
इसके जवाब में गहलोत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि  ऐसा लगता है कि किसी अधिकारी या राजस्थान की भाजपा सरकार ने उनको गलत ब्रीफ कर भाषण में कहलवा दिया क्योंकि प्रदेश की जनता और व्यापारी वर्ग तलाश रहे हैं कि 7 लाख करोड़ के MoU कहां जमीन पर उतरे हैं। राज्य सरकार को कम से कम गृहमंत्री के दावे को पुख्ता करने के लिए इनकी सूची सार्वजनिक कर देनी चाहिए।
यह भी पढ़ें-  Amit Shah in Jaipur: जयपुर में अमित शाह का बयान: "2027 से तीन साल में सुप्रीम कोर्ट तक मिलेगा न्याय"
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले, सरकार MoU सार्वजनिक करे
कांग्रेस पार्टी तो चाहती है कि 35 लाख करोड़ रुपये का पूरा निवेश ही प्रदेश में आए जिससे युवाओं को रोजगार मिले और प्रदेश को राजस्व मिले। परन्तु विडंबना ये है कि विधानसभा में लगाए गए सवाल, RTI से मांगी गई जानकारी आदि में भी राज्य सरकार ने किए गए 35 लाख करोड़ रुपये के MoU की जानकारी नहीं दी है। यदि यह इवेंट इतना सफल रहा है तो जानकारी क्यों छिपाई जा रही है? यदि राज्य सरकार MoU सार्वजनिक कर देती है तो इनका एक पब्लिक ऑडिट जनता स्वयं ही कर सरकार को फीडबैक देती रहेगी कि कितने MoU जमीन पर उतरे हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें