फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: गायत्री विश्नोई बोलीं- खाजूवाला जैसी घटनाएं राजस्थान के लिए कलंक, पीड़ित परिवार को न्याय दे सरकार

Fri, 23 Jun 2023 08:01 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

गायत्री विश्नोई ने कहा कि आज प्रदेश में रेप के मामले ऐसे हो गए हैं, जैसे कि चेन स्नेचिंग का मामला हो, लेकिन प्रदेश के सीएम अशोक गहलोत हवाई दौरे में बिजी हैं, उनसे गृह मंत्रालय नहीं संभल रहा।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष गायत्री विश्नोई। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में बढ़ रहे महिला अपराधों को लेकर आम आदमी पार्टी ने गहलोत सरकार को घेरा। आम आदमी पार्टी महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष गायत्री विश्नोई ने प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि खाजूवाला में दलित युवती की गैंगरेप के बाद हत्या कर देना प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था को दर्शाता है।

विज्ञापन


आप नेता गायत्री ने कहा कि घटना के बाद जिनसे न्याय की उम्मीद की जाती है, वही पुलिस शिकायत दर्ज करने के बजाय मामला दबाने का काम कर रही है। उन्होंने ने कहा कि संगीन अपराधों में पुलिस की पंचायती करना बेहद शर्मनाक है। पीड़ित परिवार आज सरकार से इंसाफ की मांग कर रहा है।

जैसलमेर, डूंगरपुर, सीकर, बाड़मेर, उदयपुर में भी सामने आए मामले
गायत्री विश्नोई का कहना है कि पिछले दो महीनों मे रेप और महिला अपराधों के कई मामले सामने आए हैं। जिनमें डूंगरपुर का एक मामला सामने आया था, जहां स्कूल का अध्यापक स्कूल के बच्चों के साथ दुष्कर्म करने के बाद उनका वीडियो बनाता था। जैसलमेर में भी एक दबंग का जबरन एक बच्ची के साथ फेरे लेने का वीडियो वायरल हुआ था। गायत्री विश्नोई ने कहा कि इतना ही नहीं लक्ष्मणगढ़ से भी एक मामला सामने आया था, जहां आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया, जबकि बालोतरा में एक महिला को जलाने का भी मामला सामने आया, उदयपुर में भी एक दलित मासूम के साथ रेप का मामला सामने आया। महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ये वो मामले हैं जो मीडिया के सामने आए हैं। जबकि ऐसे कई मामले होंगे जो कि सामने ही नहीं पाते।
विज्ञापन


रेप के मामले ऐसे हो गए,जैसे चेन स्नेचिंग का मामला हो
गायत्री विश्नोई ने कहा कि आज प्रदेश में रेप के मामले ऐसे हो गए हैं जैसे कि चेन स्नेचिंग का मामला हो, लेकिन प्रदेश के सीएम अशोक गहलोत हवाई दौरे में बिजी हैं, उनसे गृह मंत्रालय नहीं संभल रहा। आम आदमी पार्टी ने कहा कि प्रदेश के मुखिया अपने बयान में कहते हैं कि रेप के तमाम मामले फर्जी होते हैं, जो कि वास्तविकता में पीड़ित लोगों के लिए कतई सहन करने लायक नहीं है। विश्नोई ने कहा कि प्रदेश की गहलोत सरकार ने अपने बयानों और भाषणों को छोड़कर महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान दिया होता तो आज राजस्थान में महिला अपराधों में बढ़ोतरी नहीं होती।

NCRB में साढ़े चार लाख महिला अपराध के मामलों में से 40 हजार मामले केवल राजस्थान के
गायत्री विश्नोई ने कहा कि NCRB के डाटा में साढ़े चार लाख महिला अपराध के मामले दर्ज है, जिनमें से 40 हजार मामले केवल राजस्थान के हैं। प्रदेश सरकार के मंत्री सदन में खड़े होकर कहते हैं कि राजस्थान मर्दों का प्रदेश है। विश्नोई ने कहा कि प्रदेश सरकार साफ-साफ क्यों नहीं कह देती कि महिला सुरक्षा हमारे बस की नहीं है महिलाएं अपनी सुरक्षा खुद करें। महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज प्रदेश की स्थिति ये हो गई है कि आज अभिभावक अपनी बच्चियों को स्कूल भेजने से डर रहे हैं। महिलाएं अकेले सड़क पर चलने से भी डर रही हैं। आखिर प्रदेश की इस स्थिति की जिम्मेदारी कौन लेगा। इसलिए प्रदेश सरकार ऐसे मामलों पर कड़े कदम उठाएं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें