फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: परिचय बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के निर्देश, माला और साफा बंद, अब से टोपी और दुपट्टे का होगा उपयोग

Sat, 08 Apr 2023 07:40 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने परिचय बैठक में कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात को एक करोड़ लोगों तक पहुंचाने का लक्ष्य जल्द ही हासिल करना होगा।
विज्ञापन
परिचय बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीप जोशी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने परिचय बैठक लेते हुए कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक जानकारी ली। सीपी जोशी ने कहा कार्यकर्ताओं को कार्य नियोजन बटवारा कर सिस्टम से कम समय में काम को पूरा करना होगा। हमें एक महीने का चार्ट बनाकर केंद्र सरकार की योजनाओं को  जनता तक पहुंचाना होगा। प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए कहा कि हम आगे से संगठनात्मक सभी कार्यों में माला और साफे का उपयोग नहीं करते हुए सिर्फ पार्टी की टोपी और दुपट्टे का प्रयोग करेंगे।

विज्ञापन


देश के नौ वर्षों का कालखंड संपूर्ण विश्व ने स्वीकार किया है, लेकिन उसके विपरीत पिछले चार वर्षों में राजस्थान बहुत पिछड़ गया है, आज राजस्थान में जनता त्रस्त है किसान त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। युवा बेरोजगार हैं। महिलाएं स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। ऐसी भ्रष्ट और नकारा कांग्रेस सरकार को हम सभी कार्यकर्ता उखाड़ फेंकने का संकल्प लेते हैं।

संपूर्ण देश का विश्व में मान बड़ा है
सीपी जोशी ने कहा भाजपा को खड़ा करने में कार्यकर्ताओं ने अपना जीवन खपा दिया। एक विधान एक निशान उसे केन्द्र सरकार ने लागू भी किया। पहले तिरंगे का कुछ उपद्रवी अपमान किया करते थे, लेकिन आज तिरंगे का अपमान तो दूर, संपूर्ण देश का विश्व में मान बड़ा है। आज यह जो अंतर देखने को मिल रहा है यह सिर्फ और सिर्फ भाजपा के कार्यकर्ता के दृढ़ संकल्प के कारण है। भाजपा की सुनीति के परिणामस्वरूप आज जिस देश ने भारत को गुलाम बनाया था, उसे देश को पछाड़ भारत विश्व के टॉप 5 में आकर अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है।
विज्ञापन


प्रदेश महामंत्री संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने प्रदेश स्तरीय, संभाग स्तरीय, जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों से उनके कार्यों की समीक्षा की। जिला, मंडल, वार्ड और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की जानकारी लेते हुए आगामी कार्यों की विस्तृत चर्चा करते हुए दिशा निर्देश दिए।

संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने कहा मन की बात शक्ति केंद्र पर सुनने वालों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। जयपुर शहर के नमो वॉलंटियर्स के बारे में जानकारी लेते हुए जिलों में मोर्चा के ऐसे अध्यक्षों की सराहना की, जिन्होंने संपूर्ण मंडलों तक पहुंच अपने दायित्व का निर्वहन किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें