फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जयपुर बम ब्लास्ट में जान गवाने वाले युवकों के परिजनों से मिले सीपी जोशी, बोले- हम आपके साथ

Sat, 08 Apr 2023 12:12 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

भाजप प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने पार्टी नेताओं के साथ जयपुर बम ब्लास्ट में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान जोशी ने कहा कि जब तक दोषियों को सजा नहीं मिल जाती भाजपा उनके साथ खड़ी है।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार के घर पहुंचे भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने शुक्रवार को जयपुर बम ब्लास्ट केस के पीड़ितों से मुलाकात की। सीपी जोशी बम ब्लास्ट में जान गंवाने वाले में रामप्रताप धानक्या और राधेश्याम यादव के घर पहुंचे। उन्होंने चांदपोल बाजार स्थित निवास पर ब्लास्ट में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलाकात की। इस दौरान जोशी ने परिजनों से कहा कि हम आपके साथ हैं। जब तक दोषियों को कड़ी सजा नहीं मिल जाती, तब तक भाजपा आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष के साथ सांसद रामचरण बौहरा, प्रदेश मंत्री श्रवण बगड़ी,  पूर्व विधायक मोहनलाल गुप्ता, सुरेंद्र पारीक जिलाध्यक्ष राघव शर्मा, और एसएस अग्रवाल और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें