फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: पूर्व भाजपा प्रवक्ता जानू का प्रहार, आरपीएससी विवाद में राजेंद्र राठौड़ की भूमिका पर उठाए सवाल

Sat, 30 Aug 2025 07:29 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan News: भाजपा के पूर्व प्रवक्ता कृष्ण कुमार जानू ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर पार्टी नेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौर पर सवाल खड़े किए। जानू ने कहा कि संगठन और सरकार में योग्यता की कमी का लाभ राठौर उठा रहे हैं।
विज्ञापन
पूर्व भाजपा प्रवक्ता कृष्ण जानू तथा पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के पूर्व प्रवक्ता कृष्ण कुमार जानू ने एक बार फिर सोशल मीडिया के जरिए पार्टी नेतृत्व और संगठन पर निशाना साधा है। इस बार उन्होंने सीधे-सीधे पूर्व नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन

 
आरपीएससी विवाद को लेकर तीखा हमला
जानू ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि अखबारों की खबरों के अनुसार आरपीएससी भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है और इसी आयोग के एक सदस्य के साथ राठौड़ साहब भोजन करते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने सवाल खड़ा किया कि क्या राठौड़ भी इस विवाद से किसी तरह जुड़े हुए हैं?

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajasthan News: ‘यह गहलोत सरकार के पाप हैं, हम निर्दोष अभ्यर्थियों के साथ खड़े हैं’, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कहा
 
राठौड़ के राजनीतिक प्रभाव पर सवाल
जानू यहीं नहीं रुके। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार और संगठन में योग्यता की कमी का पूरा फायदा राठौड़ उठा रहे हैं। उनके अनुसार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा महज मुखौटा हैं, जबकि पर्दे के पीछे से वास्तविक संचालन राजेंद्र राठौड़ कर रहे हैं।
 

विज्ञापन

जानू का निष्कासन पत्र
पार्टी नेतृत्व पर उठाए सवाल
पूर्व प्रवक्ता ने पार्टी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास 120 विधायक होने के बावजूद सरकार की नीतियों और विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए हमेशा राठौड़ को ही आगे किया जाता है। उन्होंने पूछा कि जब दो उप मुख्यमंत्री और कई वरिष्ठ विधायक मौजूद हैं, तो फिर बार-बार राठौड़ को ही क्यों जिम्मेदारी दी जाती है?

यह भी पढ़ें- Jaipur News: पूर्व CM ने बेनीवाल-किरोड़ी पर लगाया सरकार गिराने का आरोप, मीणा बोले- असली सूत्रधार तो गहलोत खुद
 
वसुंधरा राजे और केंद्रीय नेतृत्व पर टिप्पणी
जानू ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को संयमित बताया और दावा किया कि राजस्थान भाजपा का संचालन पूरी तरह केंद्रीय नेतृत्व के दबाव में हो रहा है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना’ की तरह हर मुद्दे पर राठौड़ ही सामने आते हैं। दरअसल, जानू पहले भी अपने निष्कासन को लेकर राठौड़ पर सवाल उठाते रहे हैं। अब उनके ताजा बयानों ने भाजपा की आंतरिक राजनीति को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें