फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: संविदाकर्मियों का स्वास्थ्य भवन पर प्रदर्शन, आप नेता संगीता गौड़ के नेतृत्व में सीएम को भेजा ज्ञापन

Thu, 13 Apr 2023 01:26 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर अपनी तीन सूत्रीय मांग को लेकर 20 मार्च-2023 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे संविदाकर्मियों ने आप नेता संगीता गौड़ के नेतृत्व में सीएम को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन
संविदाकर्मियों का स्वास्थ्य भवन पर प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन सूत्री मांगों को लेकर पिछले 20 मार्च से आंदोलनरत अखिल राजस्थान मुख्यमंत्री निशुल्क दवा वितरण योजना संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर महासंघ एकीकृत के कंम्प्यूटर ऑपरेटर्स ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। ये प्रदर्शन आम आदमी पार्टी की नेता संगीता गौड़ के नेतृत्व में स्वास्थ्य भवन पर किया गया। प्रदर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ज्ञापन भेजा गया। इसमें शिष्टमंडल से वार्ता के लिए आश्वस्त किया गया।

विज्ञापन


आप नेता संगीता गौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के अंतर्गत प्रदेश के समस्त राजकीय चिकित्सालयों में 4396 युवा बतौर कंम्प्यूटर ऑपरेटर संविदा पर कार्य कर रहे हैं। ये कर्मचारी मांगों को लेकर 20 मार्च-2023 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।

कांग्रेस नेता सचिन पायलट के धरने की वजह से इन संविदा कर्मियों को गवर्नमेंट हॉस्टल के सामने से हटा दिया गया। इन कर्मचारियों ने कोविड में भी अपनी बहुमूल्य सेवाएं दीं, मगर इन्हें इसकी एवज में प्रोत्साहन राशि तक नहीं दी गई। यहां तक 2016 से आज तक इन्हें वेतन में कोई वृद्धि नहीं हुई है, ये लोग महज 8500 रुपये मासिक वेतन लेने को मजबूर हैं। इन संविदा कर्मी को पदनाम परिवर्तन व वेतन वृद्धि के साथ-साथ नियमित किया जाए। प्रदर्शन में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेंद्र गुर्जर, हीरालाल वे समस्त जिला अध्यक्ष शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें