फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर में दिनदहाड़े 42 लाख की लूट: बैंक कर्मचारियों को पिस्तौल दिखाकर बैग छीना और भागे; जांच में जुटी पुलिस

Mon, 14 Sep 2026 02:24 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर के अक्षयपात्र चौराहे के पास बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से 42 लाख रुपये निकालकर लौट रहे तीन बैंक कर्मचारियों को बाइक सवार दो बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर निशाना बनाया। बदमाश रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने नाकाबंदी कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के अक्षयपात्र चौराहे के पास बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से रुपये निकालकर लौट रहे तीन बैंक कर्मचारियों से बाइक सवार दो सशस्त्र बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर 42 लाख रुपये से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटना के तुरंत बाद पूरे शहर में नाकाबंदी करवाई, लेकिन फिलहाल बाइक सवार लुटेरों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस की टीम पीड़ित कर्मचारियों से पूछताछ करने के साथ घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन


दिनदहाड़े पिस्तौल दिखाकर लूट की वारदात
यह वारदात अक्षयपात्र चौराहे के समीप स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम बूथ पर घटी। बैंक के तीन कर्मचारी एटीएम मशीन से राशि निकालने के लिए बूथ में आए थे। सुबह लगभग 10:42 बजे कर्मचारी बैग में 42 लाख रुपये भरकर बाहर निकल ही रहे थे कि अचानक पास में खड़े हेलमेट पहने दो बदमाश तेज रफ्तार पावर बाइक से उनके पास पहुंचे। बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर बैंक कर्मचारियों को डराया और हथियार के दम पर रुपयों से भरा बैग छीन लिया। लुटेरों ने बैंककर्मियों के साथ धक्का-मुक्की भी की, फिर बाइक पर तेजी से फरार हो गए।

पुलिस की सघन नाकाबंदी और जांच
रामनगरिया थाना पुलिस ने शहरभर में बदमाशों को पकड़ने के लिए कड़ी नाकाबंदी करवा दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पीड़ित बैंक कर्मचारियों से वारदात के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस टीमें एटीएम बूथ तथा आसपास के क्षेत्रों में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  जोधपुर में उलटफेर: गहलोत के गढ़ में भाजपा जीती, शेखावत के वार्ड में कांग्रेस का दबदबा; फुटबाल खिलाड़ी भी विजय
विज्ञापन


रेकी और त्योहार के समय का फायदा
पुलिस जांच में सामने आया है कि बदमाशों ने तैयारी के साथ इस वारदात को अंजाम दिया है। लुटेरों को बैंक कर्मचारियों द्वारा एटीएम से रुपये निकालकर ले जाने के समय की जानकारी थी। बदमाशों ने बाकायदा रेकी करने के बाद निकाय चुनाव की मतगणना और गणेश चतुर्थी पर्व के अवसर को चुना, ताकि पुलिस की व्यस्तता का लाभ उठाया जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें