फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव: जयपुर में भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर, 233 बनाम 204 सीटें; 102 ‘अन्य’ बनेंगे गेमचेंजर

Mon, 14 Sep 2026 01:06 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर जिले के 18 नगर निकायों के 539 उपलब्ध वार्ड परिणामों में भाजपा 233 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी है, जबकि कांग्रेस ने 204 सीटें जीती हैं। 102 वार्डों में निर्दलीय और अन्य उम्मीदवार विजयी हुए हैं। 
विज्ञापन
जयपुर निकाय चुनाव परिणाम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर जिले की 18 नगर पालिका और नगर परिषदों के वार्ड पार्षद चुनाव के नतीजों ने तस्वीर साफ कर दी है। कुल 540 वार्डों में से 539 सीटों के उपलब्ध परिणामों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला बेहद करीबी रहा है। भाजपा 233 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है, जबकि कांग्रेस 204 सीटों पर जीत दर्ज कर दूसरे स्थान पर है। वहीं 102 वार्डों में निर्दलीय और अन्य उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।
विज्ञापन


नतीजों की सबसे बड़ी राजनीतिक तस्वीर यह है कि कई निकायों में भाजपा या कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। ऐसे में 102 ‘अन्य’ पार्षद बोर्ड गठन में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। यही वजह है कि चुनाव परिणाम के बाद अब दोनों प्रमुख दलों की नजर निर्दलीय पार्षदों पर है।

दलीय स्थिति एक नजर में
  • कुल वार्ड: 540
  • परिणाम उपलब्ध: 539
  • भाजपा: 233
  • कांग्रेस: 204
  • अन्य/निर्दलीय: 102
ये भी पढ़ें-  राजस्थान निकाय चुनाव परिणाम: इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी को मिले सिर्फ 1 वोट, निर्दलीय प्रत्याशी भी रहा इनसे आगे
विज्ञापन


कहां किसका पलड़ा भारी?
  • शाहपुरा में कांग्रेस 23 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी है। भाजपा को 20 और अन्य को 12 सीटें मिली हैं। वहीं चौमूं में भाजपा का सबसे मजबूत प्रदर्शन रहा, जहां पार्टी ने 45 में से 30 वार्ड जीत लिए। कांग्रेस को 12 और अन्य को 3 सीटें मिलीं।
  • बगरू में भाजपा 16, कांग्रेस 11 और अन्य 8 सीटों पर रहे। बस्सी में भाजपा 15, कांग्रेस 12 और अन्य 8 सीटों पर जीते। चाकसू में भाजपा 17, कांग्रेस 9 और अन्य 8 सीटों पर रहे हैं।
  • दूदू में कांग्रेस ने 12 सीटों के साथ बढ़त बनाई, जबकि भाजपा को 10 और अन्य को 3 सीटें मिलीं। जमवारामगढ़ में भाजपा 18 सीटों के साथ आगे रही, कांग्रेस को 14 और अन्य को 3 सीटें मिलीं।
  • जोबनेर में निर्दलियों का प्रदर्शन खास रहा। यहां अन्य उम्मीदवारों ने 8 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा को 7 और कांग्रेस को 5 सीटें मिलीं।
  • कालाडेरा में भाजपा ने 12 सीटों के साथ स्पष्ट बढ़त बनाई। कांग्रेस को 7 और अन्य को 1 सीट मिली। इसके उलट कानोता में कांग्रेस 11 सीटों के साथ आगे रही, भाजपा को 6 और अन्य को 3 सीटें मिलीं।
  • खेजरोली कांग्रेस के लिए बड़ी जीत वाला निकाय रहा। यहां कांग्रेस ने 17 सीटें जीतीं, भाजपा को 6 और अन्य को 2 सीटें मिलीं।
  • किशनगढ़ रेनवाल में भाजपा 15, कांग्रेस 12 और अन्य 8 सीटों पर रहे। मनोहरपुर में कांग्रेस 15 सीटों के साथ भाजपा के 14 से मामूली आगे रही, जबकि अन्य के खाते में 6 सीटें गईं।
  • नारायणा में कांग्रेस 13 सीटों के साथ आगे रही, भाजपा को 7 और अन्य को 5 सीटें मिलीं। फागी में कांग्रेस 8, भाजपा 7 और अन्य 5 सीटों पर रहे।
  • फुलेरा में भाजपा 12 सीटों के साथ आगे रही। कांग्रेस को 7 और अन्य को 6 सीटें मिलीं। सांभर में भाजपा 11, कांग्रेस 10 और अन्य 4 सीटों पर रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें