फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: कांग्रेस में बगावती सुर, मुरारी को टिकट देने से नाराज नरेश मीणा ने किया निर्दलीय लड़ने का ऐलान

Wed, 27 Mar 2024 08:27 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

दौसा में मुरारीलाल मीणा को प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद अब कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं क्योंकि हाल ही में टिकट पाने की इच्छा से कांग्रेस में शामिल हुए नरेश मीणा ने बगावती सुर अपना लिए हैं। उन्होंने कांग्रेस पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
विज्ञापन
नरेश मीणा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश की दौसा सीट पर मुरारीलाल मीणा को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद इस सीट पर कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए नरेश मीणा ने यहां से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है। मुरारीलाल को टिकट दिए जाने से नाराज चल रहे नरेश ने हाल ही में मुरारी से जयपुर शहर के प्रत्याशी सुनील शर्मा की तर्ज पर सीट छोड़ने की बात कही थी। उन्होंने कांग्रेस पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


आज मुरारीलाल दौसा सीट से नामांकन भरने वाले हैं और उनके समर्थन में सचिन पायलट यहां जनसभा को संबोधित करेंगे, ऐसे में नरेश मीणा का यह ऐलान हलचल पैदा कर सकता है। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि मुरारीलाल मीणा यहां आसानी से चुनाव जीत जाएंगे लेकिन अब नरेश मीणा के मैदान में आने से मामला पेंचीदा हो सकता है। ध्यान रहे कि भाजपा ने यहां से कन्हैयालाल मीणा को टिकट दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें