फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CP Joshi: 'बिपरजॉय में गुजरात सरकार के आपदा प्रबंधन से गहलोत सरकार ले सीख, झूठी घोषणाओं में व्यस्त न हो'

Mon, 19 Jun 2023 08:12 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने बिपरजॉय तूफान से राजस्थान में हुए भारी नुकसान पर गहलोत सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा, पहले से ही इस तूफान की भयावता को लेकर सभी प्रकार की सूचनाएं सरकार के पास थी। आपदा प्रबंधन को लेकर भी प्रदेश सरकार ने दावे किए थे कि हमने सभी प्रकार की तैयारी कर ली हैं।
 
विज्ञापन
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के पांच जिलों सहित अन्य स्थानों पर तूफान से भारी नुकसान हुआ है। सीएम गहलोत को गुजरात सरकार के आपदा प्रबंधन से सीख लेनी चाहिए। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा, समाचार पत्रों की सूचना के आधार पर सात लोगों की मौत हो गई है, सैंकड़ो लोग पानी में फंसे हुए हैं। कई घर ध्वस्त हो चुके हैं, अनेक लोग बेघर हो चुके हैं, कई गांव जलमग्न हो चुके हैं। लोगों के पास खाने-पीने की वस्तुओं का अभाव है, कई लोगों के मवेशी मर चुके हैं और अस्पताल में पानी भरने से भर्ती मरीजों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


गहलोत सरकार बिपरजॉय चक्रवात के आपदा प्रबंधन में पूर्ण रूप से विफल रही है, जिस कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को गुजरात सरकार के आपदा प्रबंधन से सीख लेनी चाहिए। वहां 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान आने के बाद भी किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। गुजरात सरकार ने तूफान से प्रभावित लोगों को सहायता राशि प्रदान दी, जिससे लोगों को रोजमर्रा का रोजगार न होते हुए भी खाने-पीने की वस्तुएं खरीदने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। बिजली के खंभे उखड़ने से बिजली की सप्लाई प्रभावित हुई, उसे तुरंत सही कर दिया गया।

'सैकड़ों गांव ऐसे हैं, जहां पिछले दिनों से बिजली नहीं है'
सीपी जोशी ने कहा, वहीं राजस्थान में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान आने के बाद भी सैकड़ों गांव ऐसे हैं, जहां पिछले दिनों से बिजली नहीं है। मुख्यमंत्री जी आप सिर्फ झूठी घोषणाएं करने में व्यस्त चल रहे हैं और बाढ़ में फंसी जनता परेशान हो रही है। 
विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि तूफ़ान प्रभावित क्षेत्र का दौरा न तो मुख्यमंत्री ने किया और न ही सरकार के किसी मंत्री ने। इसके अलावा तूफान पीड़ित लोगों के लिए किसी प्रकार की सहायता राशि की घोषणा भी नहीं की गई। जोशी बोले, हमारी मुख्यमंत्री से मांग है कि राज्य आपदा प्रबंधन राहत (एसडीआरएफ) से तूफान से प्रभावित लोगों के तत्काल ठहरने, खाने पीने की व्यवस्था सहित आवश्यक सहायता जल्द से जल्द उपलब्ध करवाई जाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें