फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: उमस में बैठे लोगों के बीच देरी से पहुंचने पर सीएम ने जताया दुख, बोले- किसी ने आंधी की झूठी खबर दे दी

Sat, 24 Jun 2023 01:22 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर के जमवारामगढ़ में आंधी-तूफान की झूठी खबर फैलने से महंगाई राहत कैंप कार्यक्रम स्थल में एक घंटा देरी से पहुंचने पर सीएम ने जताया दुख।
विज्ञापन
महंगाई राहत कैंप में पहुंचे सीमए। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के जमवारामगढ़ की सभा में एक घंटा देरी से पहुंचे सीएम ने देर से पहुंचने पर दुख जताते हुए लोगों से कहा कि किसी ने गलत जानकारी दे दी इस वजह से बिना वहज आपको एक घंटा इंजाजर करना पड़ा। मुख्यमंत्री गहलोत ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें कहा गया कि कार्यक्रम स्थल पर आंधी-अंधड़ आ गया है। वहां पर टेंट गिर गए हैं। किसी ने झूठी खबर फैला दी। 

विज्ञापन


इस गलतफमी की वहज से हमने वहां एक घंटे बैठे-बैठे इंतजार किया। कोई काम ही नहीं था वहां हमारा फालतू में समय खराब हुआ। अब आए तो मालूम पड़ा कि मेरे इंतजार में यहां सभी बहने गर्मी में बैठी हैं। इतनी उसम में बैठे-बैठे तकलीफ पा रही हैं, मुझे दुख हो रहा है। बिना मतलब हम यहां पर एक घंटा लेट आए। गलतफहमी के कारण देर हो गई। 

मुख्यमंत्री गहलोत ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता माई-बाप होती है आपका आशीर्वाद रहा तो आगे भी हमारी सरकार बनेगी। वोट का अधिकार देश को कांग्रेस ने दिया। गांधी, नेहरू, सरदार पटेल, मौलाना आजाद ने दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें