फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सरकारी कॉलेजों में मिलेगी कैंपस प्लेसमेंट सुविधा, योजना के लिए 9.18 करोड़ रुपये मंजूर

Thu, 20 Jul 2023 06:14 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

पहले फेज में 100 राजकीय महाविद्यालयों में कैंपस प्लेसमेंट योजना शुरू की जाएगी। इसके तहत कॉलेजों में कम से कम वर्ष में दो बार कैंपस प्लेसमेंट आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के विभिन्न राजकीय कॉलेजों में स्टूडेंट्स को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस योजना के लिए 9.18 करोड़ रुपये के वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।

विज्ञापन


सीएम ने इसके साथ ही गवर्नमेंट कॉलेजों में कैंपस प्लेसमेंट सुविधा योजना के इम्प्लीमेंटेशन के लिए दिशा-निर्देशों के फॉर्मेट को अप्रूव कर दिया है। प्रस्ताव के अनुसार, पहले फेज में 100 राजकीय महाविद्यालयों में कैंपस प्लेसमेंट योजना शुरू की जाएगी। इसके तहत कॉलेजों में कम से कम वर्ष में दो बार कैंपस प्लेसमेंट आयोजित किए जाएंगे। कैंपस प्लेसमेंट से पहले स्टूडेंट्स को प्रीप्लेसमेंट के माध्यम से सॉफ्ट स्किल की ट्रेनिंग दी जाएगी। जिससे विद्यार्थियों के आत्मविश्वास में वृद्धि होने के साथ ही उन्हें रोज़गार प्राप्त करने में आसानी होगी।

आईआईआरएस, एनआरएससी, एनसीएल, पुणे, राष्ट्रीय जैव विज्ञान केंद्र बैंगलोर, सेबी से स्किल डवलपमेंट कराया जाएगा
इसके अलावा विभिन्न विशेषज्ञ संस्थानों जैसे भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान (आईआईआरएस), राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र (एनआरएससी), राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला (एनसीएल) पुणे, राष्ट्रीय जैव विज्ञान केंद्र बैंगलोर और सेबी के साथ कोर्डिनेशन कर स्किल डवलपमेंट में बढ़ोतरी की जाएगी। मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में प्रदेश के विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को रोज़गार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए कैंपस प्लेसमेंट सुविधा प्रारंभ करने की घोषणा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें