फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder: गले में श्रीश्याम का लॉकेट, माथे पर राधे-राधे, पुलिस ने इन्हीं से पकड़े युवती के हत्यारे; जानें मामला

Thu, 17 Oct 2024 10:24 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में चौमू में एक युवती के ब्लाइंड मर्डर का सनसनी खेज खुलासा हुआ है। 12 अक्टूबर को आरटीओ की सर्विस लेन पर एक युवती की लाश मिली थी। अब पुलिस ने इस हत्या का खुलासा कर कातिलों को गिरफ्तार कर लिया है। जानिए, गुत्थी कैसे सुलझी? 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के चौमू में पिछले दिनों एक युवती की हत्या कर शव को सड़क पर फेंक दिया गया। करीब 4 दिन बाद पुलिस ने युवती की हत्या के आरोप में एक युवक जयपाल और उसकी महिला साथी प्रियंका उर्फ कंचन को गिरफ्तार किया है जो मृतक युवती के साथी ही थे। मामला देह व्यापार से जुड़ा था। ये दोनों  मृतक युवती के देह व्यापार का धंधा छोड़ने से नाराज थे। इसलिए इन्होंने बाकी युवतियों में डर बनाए रखने के लिए वारदात को अंजाम दिया। हत्या तकिए से मुंह दबाकर की गई थी। हत्यारों अपने साथ इस युवती को हरियाणा के करनाल से  खाटूश्याम जी के दर्शनों के बहाने चौमू लाए।

विज्ञापन


लॉकेट से कैसे खुली गुत्थी
DCP अमित बुड़ानिया, ACP अशोक चौहान, SHO प्रदीप शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि  घटनास्थल के आस-पास काफी अंधेरा था और सीसीटीवी कैमरा भी कम थे। लेकिन, मृतका के गले में जय श्री श्याम लिखा एक लॉकेट मिला और उसके चहरे पर भी चंदन से राधे-राधे लिखा था। इस पर पुलिस ने आस-पास के तीर्थ स्थलों पर ऐसे लोगों से जानकारी जुटाई, जहां इस तरह के लॉकेट बिकते थे और इस तरह लिखा जाता था। खाटूश्याम मंदिर परिसर के सीसीटीवी कैमेरों की जांच की गई। यहां भीड़ बहुत ज्यादा रहती है इसलिए मृतक युवती को सीसीटीवी में पहचाना पाना बड़ा मुश्किल काम था। लेकिन, पुलिस की टीम लगातार 4 दिनों तक सीसीटीवी खंगालती रही और आखिर में मृतका का फुटेज मिल गया। जिस कार में बैठकर वे आए थे उसकी जानकारी जुटाई गई। इसके बाद टीमों को हरियाणा रवाना कर दिया गया।

देहव्यापार छोड़ना चाहती थी युवती
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि युवती देहव्यापार छोड़ना चाहती थी। लेकिन, इससे जयपाल और कंचन को अपनी बदनामी का डर लगा कि वह यह बात किसी और को बता देगी। इसलिए, मंदिर दर्शन के बहाने उसे लेकर आए और फिर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें