फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashok Gehlot: 'DGP-होम सेक्रेटरी मनचलों का करेंगे इलाज, लव अफेयर है तो मां-बाप समझाएं और उनको शादी की छूट दें'

Sat, 05 Aug 2023 02:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मैं देखता हूं, जो मनचले लड़के होते हैं, वो पूरा माहौल खराब कर देते हैं। वो लड़कियों के साथ में बदतमीजी करते हैं। हमने पुलिस डीजी और होम सेक्रेटरी सहित अन्य अधिकारियों की मीटिंग लेकर कहा, जो मनचले लोग हैं, उनका इलाज करो। उनके नाम लिखो और आरपीएससी में भेजो।
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम अशोक गहलोत ने सवाई मान सिंह स्टेडियम में राज्य स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलंपिक के शुभारंभ समारोह के बाद मीडिया से रूबरू होकर कहा, जो लड़कियां, बहन-बेटियां बाहर आती हैं, मनचले लोग उनसे बदतमीजी करते हैं और छेड़छाड़ करते हैं। वह हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। यह माहौल राजस्थान में जानबूझकर बनाया जा रहा है। जबकि राजस्थान बहुत ही शांति प्रिय प्रदेश है।

विज्ञापन


गहलोत ने कहा, मणिपुर से तुलना करके इसे बदनाम करने का प्रयास हो रहा है। कुछ घटनाएं हो रही हैं तो हर राज्य में घटनाएं हो रही हैं। इनको (बीजेपी वालों को) मध्यप्रदेश की घटनाएं नहीं दिखती, जहां बीजेपी का एमएलए, पूर्व एमएलए का बेटा शामिल है। जोधपुर में दो-तीन एबीवीपी के लड़के थे, उन्होंने सामूहिक दुष्कर्म कर दिया, वो इसका जिक्र नहीं करते। अलवर के अंदर बजरंग सेना बनी हुई है। उसके कार्यकर्ताओं की वो चर्चा नहीं करेंगे। यह जो हो रहा है या अत्याचार हो रहा है। इसके खिलाफ हम सब मिलकर समाज को शिक्षित करें और मोटिवेट करें, परिवार में बच्चों का ध्यान रखें, तो उस दिन से ऐसी चीज पैदा नहीं होगी।

लव अफेयर पर बोले सीएम गहलोत
सीएम गहलोत ने कहा, लड़का-लड़की बिना पूछे हुए घर से चले जाते हैं, भाग जाते हैं। यह नौबत आनी नहीं चाहिए। परिवार के जनों को भी चाहिए कि बच्चों का ख्याल रखें। उनके दिलों के अंदर क्या चल रहा है। दिमाग के अंदर क्या है? कई बच्चे आत्महत्या कर लेते हैं। कई बच्चे एक दूसरे को मार देते हैं। आप देख सकते हो, क्या-क्या करते हैं? जो घटनाएं हो रही हैं, वो तभी रुक सकता है, जब मां-बाप को दिल बड़ा हो। अगर किसी के मान लीजिए लव अफेयर्स हैं, तो मां-बाप को चाहिए कि समझाइश करें, उनको छूट दें। शादी करने की छूट दें। अपना प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाकर बैठ जाते हैं। फिर बच्चे गुस्सा करके बाहर निकल जाते हैं। जैसे ब्यावर की घटना थी, लड़का-लड़की दोनों जोधपुर आ गए, आगे अहमदाबाद जा रहे थे। रास्ते में घटना हो गई। यह घटना अधिकांश किस कारण होती हैं कि हम इन बातों की स्टडी कर रहे हैं।
विज्ञापन


गहलोत ने कहा- जागरुकता फैलाना जरूरी
सीएम ने कहा, हम चाहेंगे कि तमाम मीडिया वालों के सहयोग से भी इन घटनाओं की रोकथाम के लिए जागरुकता फैलाएं। ऐसी घटनाओं पर जिस प्रकार से राजस्थान पुलिस काम करती है। दो घंटे में, चार घंटे में आरोपियों-मुल्जिमों को अरेस्ट् कर लेती है। यह कोई कम बात नहीं है। कल भीलवाड़ा की घटना थी। चारों-पांचों मुलजिम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस और क्या कर सकती है? पुलिस यही तो करेगी। एक्शन करने में तो साल भर के अंदर राज्य में हम सबसे आगे हैं। देश के अंदर कौन सा राज्य है, जहां घटनाएं नहीं होती हैं, फिर भी क्योंकि उनको (बीजेपी) मणिपुर को डाइल्यूट करना है।

प्रधानमंत्री जी और अमित शाह जी ने ब्लन्डर किया और अमित शाह जी एक बार वहां जाकर और फॉर्मेलिटी करके आ गए। आज वहां 80-85 दिन हो गए हैं, मणिपुर जल रहा है।  मणिपुर के मुख्यमंत्री मानते हैं रेप की घटनाएं 100 से अधिक हो गई होगी। 3000-4000  एफआईआर वहां पर दर्ज हो गई। दो समुदाय उसी स्टेट के हैं आपस में दुश्मनी पाले हुए हैं। उनके पास हथियार आ गए या तो लूट लिया या पुलिस ने दे दिया। एके-47 भी उसके अंदर शामिल है। उस राज्य से राजस्थान की तुलना करो, यह पूरी तरह राजनीति है, इसे हम अस्वीकार करते हैं।

सीएम गहलोत ने कहा, प्रधानमंत्री जी बोलें, कोई बोलो, हम चाहेंगे कि राजस्थान में हम लोग ध्यान रखेंगे और जो मिस्चीवियस (शरारती) लोग हैं। उनको बख्शा नहीं जाएगा। मैंने कड़े निर्देश पुलिस को भी दिए हैं, जो मनचले टाइप लोग हैं या जो किडनैप कर लेते हैं, उन्हें किसी कीमत पर बर्दाश्त मत करो। दूसरा हमारे यहां चालान बहुत टाइम में होता है। हमारी कोशिश है भीलवाड़ा में जो घटना हुई उसमें चालान जल्दी पेश हो, आठ दिन के अंदर पेश हो जाए। जल्दी रिक्वेस्ट करके कोर्ट में एक महीने के अंदर फैसला हो जाए। जोधपुर की घटना हो या भीलवाड़ा की घटना हो, तमाम घटनाओं को सरकार बहुत गंभीरता से ले रही है।

राहुल गांधी के मामले पर बोले गहलोत
राहुल गांधी मामले में सुप्रीम कोर्ट के आए फैसले और राहुल गांधी की ओर से इसे सत्य की जीत बताए जाने पर गहलोत ने कहा, उन्होंने ठीक ही कहा है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा निकली तो बीजेपी वालों के हाथ-पैर फूल गए कि ये क्या हो गया? हम तो इनको सोशल मीडिया के माध्यम से बदनाम करने में कामयाब हो गए थे। वह एक पर्सनालिटी होकर उभर कर देश के अंदर आ गए। यह बीजेपी के लोग बर्दाश्त नहीं कर सकते थे। इसलिए उन्होंने षड्यंत्र करके जो केस एक साल पुराना था, उन्होंने हाईकोर्ट के अंदर उसको रखा था, उसको वापस से चालू करवा दिया। फिर सजा ठुकवा दी पूरी।

सीएम गहलोत ने कहा, हिंदुस्तान के इतिहास में कभी भी दो साल की सजा डिफेमेशन के केस में नहीं हुई, सुप्रीम कोर्ट ने यह बात कही है। उन्होंने कहा बताएं क्या कारण से दो साल की सजा दी गई है। सुप्रीम कोर्ट की ये टिप्पणी मैं समझता हूं बहुत सफिशिएंट है। देशवासियों को संदेश देने के लिए कि किस तरह के लोग हैं। आप राहुल गांधी को पार्लियामेंट से कैसे निष्कासित कर षड्यंत्र करके निकाल सकते हैं? यह वो लोग हैं, इसलिए मैं बार-बार कहता हूं कि लोकतंत्र खतरे में है। संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।  देशवासियों-प्रदेशवासियों को इन बातों का विश्लेषण करना चाहिए। मैं बार-बार कहता हूं आज नहीं तो कल हम सब को भुगतना पड़ेगा।

महापौर पर कार्रवाई को लेकर गहलोत का बयान
जयपुर हेरिटेज नगर निगम की महापौर मुनेश गुर्जर के पति सुशील गुर्जर को एसीबी की ओर रिश्वत मामले में पकड़े जाने के मुद्दे पर गहलोत बोले- मुझे दुख इस बात का है कि जिन राज्यों में एसीबी काम नहीं कर रही है, उनमें से एक राज्य यूपी है। जहां किसी भी अधिकारी को गिरफ्तार करने से पहले सीएम से परमिशन लो, यह मैंने सुना है। ऐसी भी गिरफ्तारी नहीं कर पाती क्योंकि आपको परमिशन लेनी पड़ती है, परमिशन मिलती नहीं है। आज तक परमिशन मिली नहीं है। लेकिन हमारे यहां इसमें कोई इंटरफेरेंस नहीं करता है। कोई सीएम, गृहमंत्री के पास, एसीबी मंत्री मैं खुद हूं। उनके पास आने की जरूरत नहीं है। यहां कलेक्टर अरेस्ट हो रहे हैं, एसपी अरेस्ट हो रहे हैं, आरपीएससी मेंबर अरेस्ट हो रहे हैं और मेयर के हस्बैंड अरेस्ट हो रहे हैं। आईआरएस अरेस्ट हो रहे हैं।

कई केंद्रीय सरकार के अधिकारी पकड़े जा रहे हैं। राजस्थान एसीबी को उनको गिरफ्तार करने की पावर है। उनका हम पूरा यूज़ कर रहे हैं। जब पूरा यूज़ कर रहे हैं, तो लोग भ्रमित कर रहे हैं। कहते हैं राजस्थान में इतना करप्शन है कि भ्रष्टाचारी रोज पकड़े जा रहे हैं। लेकिन पकड़े नहीं जा रहे हैं हम पकड़वा रहे हैं उनको, उनको अप्रिशिएट करो अगर थोड़ा बहुत जमीर तुम्हारे अंदर बाकी बचा है, आप जनता को गुमराह कर रहे हो, जनता बहुत समझदार है, सब समझती है और राज्यों में छापे नहीं पड़ते हैं। हिंदुस्तान में एकमात्र एसीबी राजस्थान की है जिसने कीर्तिमान स्थापित किया है। हम रोज मोटिवेशन करते हैं। हमने पूरी फ्रीडम दे रखी है। यह मैं दावे के साथ कह सकता हूं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें