फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashok Chandna Interview: खेल ओलंपिक पर बैठी जांच का पूर्व खेलमंत्री ने किया स्वागत, बोले- सरकार मुंह की खाएगी

सार

Ashok Chandna Interview: प्रदेश की भजनलाल सरकार ने गुरुवार को एक बड़ा फैसला करते हुए पिछली गहलोत सरकार में आयोजित किए गए राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक को लेकर जांच बैठा दी है। पिछली सरकार में खेल मंत्री रहे अशोक चांदना ने इस मुद्दे पर अमर उजाला से एक्सक्लूसिव बात की।
विज्ञापन
पूर्व खेलमंत्री अशोक चांदना से बातचीत। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान सरकार ने आज बड़ा फैसला लेते हुए राजीव गांधी खेल ओलंपिक की जांच बैठा दी है। आप पिछली सरकार में खेल मंत्री रहे हैं। आपका इस बारे में क्या कहना है?

विज्ञापन

खेल ओलंपिक को लेकर जो भी फैसला हुआ वह शीर्ष स्तर पर हुआ। इसके लिए सारे नियम और प्रक्रियाओं की पालना की गई। फाइनेंस में दो बार फाइल गई थी। हम हर जांच का स्वागत करते हैं। मेरा कहना है कि यह सरकार हर फैसले में मुंह की खाएगी। यह सरकार अब भी इसी नरेटिव पर चल रही है कि कांग्रेस ने पांच सालों में क्या किया, जबकि अगले पांच साल में इन्हें क्या करना है इसके बारे में कुछ नहीं पता। इस बार इनके पास में कोई मुद्दा नहीं है। किसानों की कमर तोड़ने का काम किया है। सड़कों के सारे काम बंद पड़े हैं। अवैध माइनिंग के नाम से तांडव मचाया हुआ है। बहुत बड़ी जनसंख्या इनकी लूट की वजह से बेरोजगार होकर घर बैठी हैं। प्रदेश के नेताओं को भाषण देना नहीं आ रहा और अधिकारी सरकार चला रहे हैं। सीएम खुद भाषण में कह रहे हैं कि सरकार ने गैंगस्टर फोर्स गठित की है, जबकि फोर्स का नाम एंटी गैंगस्टर है।

लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा टिकटों को फाइनल करने के लिए बैठक कर रही है। कांग्रेस में भी इस बार चर्चा है कुछ बड़े नाम मैदान में उतारे जा सकते हैं। आपका नाम भी कोटा संसदीय सीट से चर्चाओं में है?
विज्ञापन

पार्टी स्तर पर मंथन हो रहा है। चुनाव किसे लड़ना है इसके फैसले भी पार्टी के स्तर पर ही लिए जाते हैं। कार्यकर्ता के रूप में जिसे भी टिकट दिया जाएगा। उसे सपोर्ट करेंगे। कांग्रेस का विधानसभा चुनावों कोटा संभाग में इस बार प्रदर्शन बेहद अच्छा रहा है। लोकसभा चुनाव में जो भी यहां कांग्रेस का प्रत्याशी होगा उसे यहां से पूरी ताकत से जितवाएंगे।

कांग्रेस के कई विधायकों ने सरकार पर जातिगत आधार पर तबादले कराने के आरोप लगाए हैं। आपका क्या कहना है?
ये सरकार किसान विरोधी सरकार है। चाहे पंजाब, बॉर्डर हो, ये किसानों की कमर तोड़ना चाहती है। किसान इनकी कमर तोड़ देंगे। इस सरकार ने आते ही या तो कांग्रेस की योजनाओं को बंद करने का काम किया है या जातिगत आधार पर तबादले कर कर्मचारियों को परेशान किया है। 

बीते दो लोकसभा चुनावों में भाजपा ने राजस्थान में 100 प्रतिशत जीत दर्ज की। कांग्रेस सत्ता में रहते हुए भी खाता नहीं खोल पाई। इस बार आप कांग्रेस की जीत की कितनी संभावना देख रहे हैं?
पिछली बार पुलवामा जैसा हादसा हो गया था। भाजपा लोकसभा चुनावों में भारत-पाकिस्तान का नरेटिव बनाने में कामयाब हो गई थी। कांग्रेस पर झूठे आरोप लगाए। मैं पूछना चाहता हूं कि 10 साल से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं, जिन पर आरोप लगाए गए उनमें से एक भी आदमी को सजा नहीं दिलवा पाए। इनको तो जवाब देना चाहिए था कि ऐसी कौन सी इंटेलिजेंस लीक हुई, जिसके चलते हमारे वीर जवानों को शहीद होना पड़ा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें