फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: आंबेडकर लॉ यूनिवर्सिटी दीक्षांत समारोह स्थगित, राज्यपाल की कोरोना संक्रमण रिपोर्ट अभी भी पॉजिटिव

Mon, 17 Apr 2023 12:31 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राज्यपाल कलराज मिश्र के कोरोना संक्रमित होने के चलते डॉ. भीमराव आंबेडकर विधि विश्वविद्यालय का मंगलवार को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह स्थगित किया गया है। राज्यपाल ने आम जनता से कोविड प्रोटोकॉल की पालना करने की अपील की है।
विज्ञापन
राज्यपाल कलराज मिश्र - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यपाल कलराज मिश्र ने कोरोना संक्रमण में बढ़ोतरी को देखते हुए आमजनता से फेस मास्क लगाने, घरों से बाहर निकलते समय उचित दूरी बनाए रखने और स्वच्छता सहित कोविड प्रोटोकॉल की पालना करने की अपील की है। उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए सभी से सरकार के जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की भी अपील की है।

विज्ञापन


कोविड संक्रमण के बाद से आइसोलेशन में राज्यपाल
राज्यपाल मिश्र पिछले दिनों कोविड पॉजिटिव हो गए थे। राज्यपाल कोरोना से संक्रमित ही चल रहे हैं। उनकी रिपोर्ट अभी तक निगेटिव नहीं आई है। राज्यपाल ने कोविड प्रोटोकॉल की पालना करते हुए खुद को आइसोलेट कर रखा है। जयपुर स्थित राजभवन में नियमित रूप से उनके टेस्ट और स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग हो रही है। मेडिकल स्टाफ प्रोटोकॉल का मुताबिक उपचार कर रहा है। कुलाधिपति और राज्यपाल मिश्र के कोरोना संक्रमित होने के कारण डॉ. भीमराव आंबेडकर विधि विश्वविद्यालय का मंगलवार को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह स्थगित किया गया है। राज्यपाल ने आम जनता से कोविड प्रोटोकॉल की पालना करने की अपील की है।

दीक्षांत समारोह की नई तिथि जल्द होगी घोषित
माना जा रहा है राज्यपाल की कोविड से रिकवरी के बाद दीक्षांत समारोह आयोजित होगा। नई तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी। संभव है राज्यपाल वर्चुअली भी कार्यक्रम की अनुमति दें। दीक्षांत समारोह में लॉ ग्रेजुएट्स को डिग्री और उत्कृष्ट स्टूडेंट्स को मेडल, अवार्ड दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें