फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेजेएम घोटाला: एसीबी कोर्ट ने पूर्व IAS सहित चार आरोपियों के खिलाफ जारी किए गिरफ्तारी वारंट

Fri, 13 Mar 2026 07:52 PM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जल जीवन मिशन (JJM) घोटाले में एसीबी कोर्ट ने पूर्व आईएएस सुबोध अग्रवाल सहित चार आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं।  गिरफ्तारी नहीं होने पर आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
ias subodh agrwal - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जल जीवन मिशन (जेजेएम) घोटाले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) कोर्ट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चार आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। इनमें पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल, जीतेंद्र शर्मा, संजीव गुप्ता और मुकेश गोयल शामिल हैं।

विज्ञापन

एसीबी के अनुसार, जेजेएम प्रकरण में वर्ष 2024 में दर्ज मामले में एसीबी कोर्ट संख्या-1 ने शुक्रवार को यह आदेश जारी किए। कोर्ट के निर्देश के बाद एसीबी की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। एसीबी ने कहा कि यदि गिरफ्तारी वारंट की तामील नहीं हो पाती है तो आगे आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।
यह मामला जल जीवन मिशन के तहत कराए गए कार्यों में कथित अनियमितताओं से जुड़ा है। एसीबी ने जांच के दौरान जयपुर, बाड़मेर, जालोर, सीकर के साथ-साथ बिहार, झारखंड और दिल्ली सहित कुल 15 स्थानों पर छापेमारी की थी।
विज्ञापन

जांच में फर्जी बिल, वित्तीय अनियमितताओं और टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ियों के संकेत मिलने की बात सामने आई है। एसीबी अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें