फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूह कंपा देने वाली घटना: पार्टी कर क्लब से निकली युवती को गाड़ी से कुचलकर मार डाला, दोस्त के साथ गई थी

Tue, 26 Dec 2023 06:18 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur Crime News: जयपुर में हत्या की वारदात सामने आई है, जहां एक युवती पर कार चढ़ाकर उसकी हत्या कर दी गई। घटना जवाहर सर्किल क्षेत्र के गिरधर मार्ग की बताई जा रही है। युवती क्लब से पार्टी करके निकली थी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है, युवती की पहचान उमा सुथार के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम मंगेश अरोरा बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
घटना का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जवाहर सर्किल थाने के इंचार्ज दलबीर सिंह के अनुसार इलाज के दौरान युक्ति उमा सुथार की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त राजकुमार जाट गंभीर रूप से घायल हो गया। दरअसल आसपास लगे हुए सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को पता चला कि उमा सुथार राजकुमार जाट के साथ होटल में गई थी। दोनों युगल पार्टी करके होटल से सुबह 5:00 के आसपास बाहर निकले, इनके साथ और एक जोड़ा भी बाहर आया जिसको सीसीटीवी फुटेज में देखा गया।

विज्ञापन


गुस्से में आकर वारदात को दिया अंजाम
यह एक दूसरे के जानकार बताय जा रहे हैं और सीसीटीवी फुटेज से ही पता लगा कि इन दोनों के बीच आपसी कहासुनी हो रही थी। इसके बाद आरोपी मंगेश अरोड़ा ने डंडा अपनी गाड़ी से डंडा निकालकर हमला करने का प्रयास किया, जिसमें नाकाम होने के बाद मंगेश अपनी गाड़ी में जा बैठा और उसमें गाड़ी उमा सुथार और राजकुमार जाट पर चढ़ा दी जिसके कारण राजकुमार जाट छिटककर दूसरी तरफ गिर गया और उमा सुथार गाड़ी के नीचे आ गई जिसको अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें