भगवान श्री परशुराम जयंती पर राजधानी जयपुर समेत प्रदेशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। परशुराम जयंती की पूर्व संध्या पर जयपुर के मानसरोवर स्थित आचार्य हस्तीमल सभागार सुबोध लॉ कॉलेज ऑडिटोरियम में विप्र फाउंडेशन, जयपुर जिला ग्रेटर श्री परशुराम जन्मोत्सव समारोह और सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें 51 ब्राह्मण (विप्र समाज) की अलग-अलग क्षेत्रों और सेवाओं में योगदान दे रहीं उत्कृष्ट विभूतियों को सम्मानित किया गया।
बीजेपी सांसद रामचरण बोहरा, पूर्व कैबिनेट मंत्री अरूण चतुर्वेदी ने किया सम्मानित
कार्यक्रम में अतिथि सांसद रामचरण बोहरा, पूर्व कैबिनेट मंत्री अरूण चतुर्वेदी, वरिष्ठ पत्रकार गोपाल शर्मा, पूर्व उपमहापौर जयपुर मनीष पारीक ने विभूतियों को सम्मानित किया।
51 विप्र ब्राह्मण विभूतियों को विप्र आइकन-शिरोमणि अवॉर्ड
विप्र फाउंडेशन, जयपुर जिला ग्रेटर के जिला अध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने बताया कि कार्यक्रम में विप्र समाज के उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवी, व्यवसायी, चिकित्सक, शिक्षाविद्, कलाकार, पत्रकारों आदि लोगों को विप्र आइकॉन अवार्ड और विप्र शिरोमणि अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया। इसमें मेडिकल क्षेत्र में न्यूरोसर्जन डॉ. भवानी शंकर शर्मा, पिंकसिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष राधा रमण शर्मा, अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार नीरज शर्मा, एनयूजेआई उपाध्यक्ष विमलेश शर्मा, श्याम सुन्दर शर्मा वरिष्ठ पत्रकार, वरिष्ठ पत्रकार सुनील सुशीला शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार श्रवण शर्मा, अध्यक्ष एसएसपी राजस्थान अनिल शर्मा, फोटो जर्नलिस्ट अनिल शर्मा, राकेश शर्मा, संपादक, जन प्रहरी एक्सप्रेस, प्रो. के.बी. शर्मा प्राचार्य सुबोध कॉलेज, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी नवनीत गौतम, शिक्षाविद् दिनकर शर्मा, कोरियोग्राफर रोहित शर्मा, पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी इंडिया टीम के दीपक शर्मा, पूजा शर्मा-गोल्ड मेडलिस्ट, विधि विश्वविद्यालय, कौसांगी शर्मा-गोल्ड मेडलिस्ट, नेशनल कराटे चैंपियनशिप, प्रतिमा भारद्वाज-विजेता मलिका-ए-ताज घूमर क्वीन-2023, शिफाली राहुल द्विवेदी-सद्भावना लहरिया क्वीन 2022 क्वीन ऑफ इंडिया, डॉ. मेघेन्द्र शर्मा-शिक्षाविद्, समाजसेवी नवीन शर्मा, फिल्म कलाकार परितिमा शर्मा को सम्मानित किया गया।
इन्हें भी किया गया सम्मानित
इसी तरह एडवोकेट विवेक शर्मा, एडवोकेट भुवनेश शर्मा, एडवोकेट विकास शर्मा, नवीन तिवारी, समाजसेवी पूर्व अध्यक्ष, जयपुर जिला ग्रेटर विप्र फाउंडेशन, श्री राम इन्दौरिया-युवा लेखक पत्रकार, एडवोकेट सोमेश शर्मा, पूरणमल शर्मा शिक्षाविद् कवि लेखक, सामाजिक कार्यकर्ता शंकर शर्मा, पं. रामगोपाल शर्मा, अशोक अवस्थी, नरेन्द्र हर्ष, राजीव कश्यप, विनोद कुमार शर्मा,
जय वशिष्ठ-पार्षद, पीयूष किराड़ू-पार्षद, अभय पुरोहित-पार्षद, आशीष शर्मा-पार्षद, गिर्राज शर्मा-पार्षद, मुकेश शर्मा ‘काका’-पार्षद, धीरज शर्मा-पार्षद, विनोद शर्मा-पार्षद, अंशु शर्मा-पार्षद को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भुसावर व्यायामशाला के कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
विप्र फाउंडेशन देशभर में 23 अप्रैल को 14 हज़ार यूनिट करेगी रक्तदान
विप्र फाउंडेशन के 14 स्थापना दिवस के अवसर पर 14000 यूनिट रक्तदान शिविर लगाने का संकल्प लिया गया है। जिसके तहत देश भर में रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। जयपुर इंडस हॉस्पिटल शिप्रा पथ मानसरोवर में विप्र फाउंडेशन जयपुर ग्रेटर की ओर से सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक ब्लड डोनेशन कैंप लगाया जाएगा।